मिराए एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने अपनी एक स्कीम में सब्सक्रिप्शन पर लगी अस्थायी रोक हटा दी है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स 1 अगस्त, 2024 से मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड में निवेश कर सकेंगे। निवेशक सिप, एसटीपी, स्विच-इन और एकमुश्त निवेश इस फंड में कर सकेंगे। म्यूचुअल फंड हाउस ने नवंबर 2020 में इस स्कीम में निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। फंड के आकार में तेज ग्रोथ और लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए उसने यह रोक लगाई थी।
