केंद्र सरकार ने RBI से रिटायर हुए कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, बढ़ाई मंथली पेंशन

Pension: सरकार ने RBI से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रिटायर कर्मचारियों के लिए पेंशन में रिवीजन को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 11:59 AM
Pension: सरकार ने RBI से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाकर बड़ी राहत दी है।

Pension: सरकार ने RBI से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रिटायर कर्मचारियों के लिए पेंशन में रिवीजन को मंजूरी दे दी है। 13 जुलाई के नोटिफिकेशन के मुताबिक आरबीआई ने कहा है कि रिवाइज्ड पैसा उन लोगों के लिए लागू होगा, जो 1 नवंबर 2017 से पहले रिटायर हुए थे।

सरकार ने रिवाइज की पेंशन

अभी बेसिक पेंशन को 100 रुपये से रिवाइज कर 163 रुपये कर दी है। ये रिवाइज्ड पैसा जून 2023 से दिया जाएगा। हालांकि, जून 2023 से पहले के पीरियेड के लिए कोई भी एरियर नहीं दिया जाएगा। इससे पहले ईस्टर्न महाराष्ट्र बैंक रिटायरीज़ एसोसिएशन ने सरकार से पेंशन अपडेशन में तेजी लाने के लिए अनुरोध किया था। कर्मचारियों की ये डिमांड 27 सालों से पेंडिंग है।


कर्मचारियों की एसोसिएशन काफी समय से कर रही थी मांग

जुलाई 2020 में भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UBFU) ने मांगों को पूरा करने के लिए एक MOU पर भी साइन किया था। साइन के बाद करीब 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों को उनके वेतन पैकेज में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली थी। कर्मचारी एसोसिएशन की ये मांग पिछले तीन साल से चल रही थी। 1 नवंबर 2017 तक बैंकों को वेतन रिवीजन के लिए लगभग 7,900 करोड़ रुपये देने पड़े थे। पेंशन योजना 1995 में बैंकों में लागू की गई थी। तब से आठ इंडस्ट्री वेज एग्रीमेंट पर साइन कर चुकी है।

खुल गया Asarfi Hospital IPO, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।