Get App

1 अक्टूबर से कर्मचारियों को मिलेंगी 300 छुट्टियां! मोदी सरकार लाएगी बदलाव

सरकरी कर्मचारियों अक्टूबर से 300 अर्जित छुट्टियां (Earned leave) मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2021 पर 2:01 PM
1 अक्टूबर से कर्मचारियों को मिलेंगी 300 छुट्टियां! मोदी सरकार लाएगी बदलाव

Labour Code Rules: सरकरी कर्मचारियों अक्टूबर से 300 अर्जित छुट्टियां (Earned leave) मिल सकती है। मोदी सरकार अगर 1 अक्टूबर से लेबर कोड के नियमों को लागू करती है तो सरकारी कर्मचारियों को 240 अर्जित छुट्टियों की जगह 300 छुट्टियां मिल सकती हैं।

अभी मिलती है 240 छुट्टियां

दरअसल, बीते दिनों लेबर कोड के नियमों में बदलाव को लेकर श्रम मंत्रालय, लेबर यूनियन और उद्योगजगत के प्रतिनिधियों के बीच काम के घंटे, सालाना छुट्टियों, पेंशन, पीएफ, टेक होम सैलरी, रिटायरमेंट आदि को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की अर्जित छुट्टियां 240 से बढ़ाकर 300 किये जानें की मांग की गई थी।

लेबर यूनियन की मांगों को माना जाता है तो 1अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों को 300 अर्जित छुट्टियां मिल सकती हैं। सरकार से भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों, बीड़ी श्रमिकों, पत्रकारों और श्रमिकों के साथ साथ सिनेमा क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए अलग नियम बनाने की डिमांड की थी।

एकसाथ 5 घंटे से ज्यादा काम नहीं करवा सकती कंपनी, 1 अक्टूबर से बदलेगा का नियम

लेबर कोड नियम

अब लेबर मिनिस्ट्री और मोदी सरकार लेबर कोड के नियमों को 1 अक्टूबर तक नोटिफाई करना चाहती है। संसद ने अगस्त 2019 को तीन लेबर कोड इंडस्ट्रियल रिलेशन, काम की सुरक्षा, हेल्थ और वर्किंग कंडीशन और सोशल सिक्योरिटी से जुड़े नियमों में बदलाव किया था। ये नियम सितंबर 2020 को पास हो गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें