सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं 3 दिन, मोदी सरकार दे रही है मौका

Sovereign Gold Bonds: मोदी सरकार सभी को सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है

अपडेटेड Jul 14, 2021 पर 6:31 PM

Sovereign Gold Bonds: मोदी सरकार सभी को सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। Sovereign Gold Bond इश्यू खुल 12 जुलाई सोमवार से खुल चुका है। अब इसमें निवेश करने के लिए 3 दिन का समय बचा है। इसमें प्रति एक ग्राम गोल्ड की कीमत 4,807 रुपये तय की गई है। अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको 50 रुपये की और छूट मिलेगी।

यानी आप एक ग्राम सोना 4,757 रुपये में खरीद सकते हैं। अभी बुलियन मार्केट मं 1 ग्राम सोने की कीमत 4,810 रुपये है। ऐसे में यहां से सोना खरीदने पर 53 रुपये प्रति ग्राम सस्ता पड़ेगा।


कैसे खरीद सकते हैं सोना


इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे NSE, BSE से कर सकते हैं। इसके अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) और पोस्ट ऑफिसों से भी से इसकी खरीद की जा  सकती है। ये ध्यान में रखें कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों से इसकी बिक्री नहीं होती।

इतना मिलेगा ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) की परिपक्वता अवधि 8 सालों की होगी। इसमें 5 साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर बॉन्ड से निवेश निकालने का भी विकल्प होगा। इसमें आप 1 ग्राम सोने की खरीदारी से निवेश कर सकते हैं। इस इश्यू  में  2.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज  हर 6 महीने में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।


मिलती है टैक्स में छूट



इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी कड़ी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे।


ऐसे तय होती है कीमत


RBI ने कहा कि सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्कीम 2021-22 सीरीज IV में निवेश का अच्छा मौका है। इसमें औसत रेट IBJA यानी इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा 7, 8 और 9 जुलाई के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय किया गया है।

999 शुद्धता के सोने के (gold of 999 purity) दर के आधार पर ये रेट जारी किया गया है। केंद्र सरकार मई 2021 से सितंबर 2021 के बीच Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22 के तहत गोल्ड बांड्स को 6 किस्तों में जारी करेगी। इसका पहला चरण सब्सक्रिप्शन के लिए 17 मई को खुला था।

2015 में शुरू हुई थी योजना

सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत 2015 में की थी। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 65 टन सोना SGB के जरिए बेचा गया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (Sovereign Gold Bond) गवर्नमेंट सिक्योरिटीज हैं। ये फिजिकल गोल्ड के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।