इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आने वाले अगले दो दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश जारी रहेगी। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज सोमवार को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश की तरफ आगे बढ़ गया है।
