जानी-मानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी स्टैबिलिटी एआई (Stability AI) के CEO एमाद मुश्ताक (Emad Mostaque) का कहना है कि आउटसोर्स किए गए भारत के ज्यादातर प्रोग्रामर्स की नौकरी अगले दो साल में खत्म हो जाएगी। स्विट्जरलैंड के इनवेस्टमेंट बैंक UBS के एनालिस्ट्स के साथ कॉल में मुश्ताक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से, आउटसोर्स किए गए ज्यादातर कोडर्स को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है, क्योंकि सॉफ्टवेयर डिवेलप करने के लिए काफी कम लोगों की जरूरत होगी।
