Get App

Mothers day 2026: मां मैरी मैक्सवेल गेट्स ने ऐसा क्या सिखाया, बेटा बन गया दुनिया का सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स!

Mothers day 2026:बिल गेट्स बचपन से ही बाकी बच्चों से अलग थे। वह घंटों किताबों और कंप्यूटर में खोए रहते थे। आज के समय में शायद डॉक्टर उन्हें ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर बताते, लेकिन उनकी मां ने कभी उन्हें अलग नहीं माना। आखिर उनकी मां ने ऐसा क्या माहौल दिया कि वह बन गए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स..

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 07, 2026 पर 4:57 PM
Mothers day 2026: मां मैरी मैक्सवेल गेट्स ने ऐसा क्या सिखाया, बेटा बन गया दुनिया का सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स!
Mothers day 2026: अरबपति, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी मां मैरी मैक्सवेल गेट्स।

Mothers day 2026: दुनिया आज बिल गेट्स को अरबपति, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और टेक्नोलॉजी की दुनिया बदलने वाले इंसान के तौर पर जानती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में बिल गेट्स को जिद्दी, अलग और घंटों अकेले रहने वाला बच्चा माना जाता था। कई लोगों को लगता था कि वह सामान्य बच्चों जैसे नहीं हैं। अगर उस समय उनकी मां मैरी मैक्सवेल गेट्स भी बाकी लोगों की तरह उन्हें रोकती-टोकतीं, हर समय डांटतीं या उनकी अलग आदतों को दबाने की कोशिश करतीं, तो शायद दुनिया को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कभी नहीं मिलता।

कंप्यूटर के पीछे बिताने दिया टाइम

मैरी गेट्स ने अपने बेटे को सिर्फ बड़ा नहीं किया, बल्कि उसे समझा। उन्होंने बिल गेट्स को किताबों में खो जाने दिया, कंप्यूटर के पीछे घंटों बिताने दिया और सबसे जरूरी, उसे अपने तरीके से बढ़ने की आजादी दी। यही वजह है कि मदर्स डे पर बिल गेट्स और उनकी मां की कहानी सिर्फ एक सफल बेटे की कहानी नहीं, बल्कि उस मां की कहानी है जिसने अपने बच्चे की अलग सोच को उसकी सबसे बड़ी ताकत बना दिया।

मां ने सिर्फ पढ़ाई नहीं, जिंदगी जीना सिखाया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें