Ladli Bahan Yojana: महिलाओं के बैंक खाते में आई किश्त, तुरंत ऐसे चेक करें स्टेटस

MP Ladli Behan Yojna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojna) की महिला लाभार्थियों के बैंक अकाउंट मे 4 अक्टूबर को पैसे ट्रांसफर कर दिये हैं। ये किश्त हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर किये जाते हैं

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिये गए हैं।

MP Ladli Behan Yojna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को लाडली बहन योजना (Ladli Behan Yojna) की महिला लाभार्थियों के बैंक अकाउंट मे 4 अक्टूबर को पैसे ट्रांसफर कर दिये हैं। ये किश्त हर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर किये जाते हैं लेकिन इस बार ये पहले ही ट्रांसफर कर दिये गए हैं। योजना के तहत राज्य सरकार हर एक लाभार्थी महिला को हर महीने 1,250 रुपए देती है। अब अगली किश्त अगले महीने आएगी।

महिलाओं को ट्रांसफर किये गए पैसे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1597 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये हैं। इस महीने 1250 रुपये की किश्त ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना के तहत वित्तीय सहायता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। योजना के तहत मौजूदा 1,250 रुपए की वित्तीय सहायता को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपए मंथली किया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं।


चेक करें किश्त का स्टेटस

Ladli Bahna Yojana 2023 की किश्त का स्टेटस देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। यहां वेबसाइट पर दिए गए पेमेंट स्टेटस पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड डालें और स्टेटस चेक करें। जैसे ही आप स्टेटस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने लाडली बहन योजना पेमेंट का स्टेटस सामने आ जाएगा कि आपको किश्त मिली या नहीं।

 

कौन कर सकता है अप्लाई

अप्लाई करने वाली महिला मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और अपने पति से अलग हुई महिलाएं भी शामिल है। अप्लाई करने के लिए आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।

अमेरिका में मंदी आने का डर नहीं है, चीन की तुलना में भारत का बाजार ज्यादा अच्छा : स्टीफन होफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।