Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000

Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana Registrations: अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो स्कीम के तहत राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी।

Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशंस आज, 23 दिसंबर से शुरू हो गए। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को किदवई नगर इलाके में महिलाओं को इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में मदद की। उन्होंने महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी पासवर्ड (ओटीपी) क्रिएट करने में मदद की और फिर उनके रजिस्ट्रेशन कार्ड सौंपे। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी उनके साथ थीं।

केजरीवाल ने एक दिन पहले कहा था, 'महिलाओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, हमारे स्वयंसेवक आपके घर आएंगे और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करेंगे।' दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने बजट में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान स्कीम' की घोषणा की थी।

हालांकि, केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो स्कीम के तहत राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।


कैसे मिलेगा फायदा

स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे संभाल कर रखना होगा। आवेदन के बाद वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन सफल होने पर रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वे स्कीम का फायदा ले सकेंगी। यह स्कीम दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए है लेकिन सरकार से पेंशन पाने वाली, सरकारी नौकरी करने वाली, 3 लाख रुपये से ज्यादा वार्षिक आय वाली और इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों को सैलरी बढ़ने की उम्मीद! बजट में सरकार करेगी ऐलान

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • वोटर ID कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पता प्रमाण यानि एड्रेस प्रूफ
  • बिजली बिल, पानी बिल, या राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।