Multi Year Health Policy: हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) की जरूरत लोगों को पहले कभी इतनी महसूस नहीं हुई थी। खासकर कोविड के बाद इसकी अहमियत बढ़ी है। जिस तरह प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के खर्चें बढ़ रहे हैं, उससे हर व्यक्ति हेल्थ इंश्योरेंस को जरूरी मानने लगा है। एक बार प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने का मतलब यह है कि आपकी कई सालों की सेविंग्स खत्म हो जाती है। इंश्योरेंस कंपनियां भी ग्राहकों को नए-नए फीचर्स के साथ प्रोडक्ट्स ऑफर कर रही हैं। इनमें कैशलेस इलाज और डे-केयर प्रोसिजर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम में हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने पर टैक्स-छूट मिलती है। इससे भी टैक्सपेयर्स के बीच इसका आकर्षण ज्यादा है। मनीकंट्रोल आपको मल्टी-ईयर पॉलिसी के फीचर्स के बारे में बता रहा है।
