मुंबई (Mumbai) के ताड़देव इलाके में भाटिया हॉस्पिटल के नजदीक की 20 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई जिसमें 15 लोग जख्मीं हुए है और इसमें तीन की हालत गंभीर बनी है। बिल्डिंग में लगी आग से घायल हुए लोगों को नजदीक में ही भाटिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घटना स्थल पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। ये भीषण आग बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर लगी थी। फिर आग धीरे-धीरे ये फैलती चली गई।
