मुंबई में कृति सेनन, जावेद जाफरी, केएल राहुल सहित कई पॉपुलर सेलिब्रिटी की सोसाइटी में एक अनजान शख्स के घुसने की खबर आ रही है। इस खबर से फिल्मी दुनिया के लोग और सेलिब्रिटी के फैंस परेशान हैं। मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल इलाके में स्थित एक हाईराइज सोसाइटी संधू पैलेस में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया। इस शख्स ने बिल्डिंग की लिफ्ट में बड़े-बड़े पत्थर रख दिए और सीसीटीवी कैमरों के सामने अनुचित इशारे भी किए। इस मामले में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 324(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।