Credit Cards

2BHK, 3BHK या स्टूडियो अपार्टमेंट... मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कितना चाहिए बजट?

Mumbai real estate prices: मुंबई में घर खरीदना देश का सबसे महंगा सपना है। यहां 3BHK, 2BHK और स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमतें लोकेशन और सुविधाओं के हिसाब से ₹10 लाख से ₹30 करोड़ तक जाती हैं। सबर्बन से प्रीमियम एरिया तक बजट में भारी अंतर है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 10:11 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में दाम इलाके और प्रॉपर्टी टाइप के हिसाब से ₹20,000 से ₹7 लाख प्रति वर्ग फुट तक हो सकते हैं।

Mumbai real estate prices: भारत के बड़े महानगरों में आवासीय संपत्तियों की कीमतें हाल के महीनों में तेजी से बढ़ी हैं। मुंबई अब भी देश का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाजार बना हुआ है। मुंबई में घर खरीदने के लिए खरीदारों को बड़ा बजट प्लान करना पड़ता है। 3BHK, 2BHK या स्टूडियो अपार्टमेंट का बजट लोकेशन, प्रॉपर्टी की उम्र, साइज और सुविधाओं पर काफी हद तक निर्भर करता है।

मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में दाम इलाके और प्रॉपर्टी टाइप के हिसाब से ₹20,000 से ₹7 लाख प्रति वर्ग फुट तक हो सकते हैं।

आइए देखते हैं 3BHK, 2BHK और स्टूडियो अपार्टमेंट्स के बजट का अनुमान। इसे प्रमुख प्रॉपर्टी वेबसाइट 99acres.com पर औसत लिस्टिंग कीमतों में बताया गया है।


मुंबई में 3BHK अपार्टमेंट का बजट

सबर्बन एरिया (दहिसर, बोरीवली, घाटकोपर, मुलुंड, भांडुप)

इन अपेक्षाकृत किफायती इलाकों में 3BHK फ्लैट की कीमत ₹2.5 करोड़ से ₹7 करोड़ तक होती है। प्रति वर्ग फुट दरें ₹15,000 से ₹45,000 तक रहती हैं। करीब 1,000–1,500 वर्ग फुट कारपेट एरिया तक है।

Property price

मिड-टियर एरिया (अंधेरी, जुहू, बांद्रा, खार, वर्सोवा)

इन इलाकों में 3BHK फ्लैट ₹3 करोड़ से ₹13 करोड़ तक मिलते हैं। प्रति वर्ग फुट कीमत ₹25,000 से लेकर ₹1 लाख से ज्यादा तक हो सकती है।

प्रीमियम एरिया (मालाबार हिल, वर्ली, लोअर परेल)

इन इलाकों में 1,200–1,500 वर्ग फुट का 3BHK फ्लैट ₹9 करोड़ से ₹30 करोड़ या उससे ज्यादा तक जा सकता है। प्रति वर्ग फुट दर ₹35,000 से ₹1.3 लाख तक रहती है।

मुंबई में 2BHK अपार्टमेंट का बजट

सबर्बन एरिया (ठाणे, नवी मुंबई, मीरा रोड, भांडुप)

यहां 2BHK फ्लैट की कीमत ₹25 लाख से ₹4 करोड़ तक होती है। प्रति वर्ग फुट दर ₹2,000 से ₹50,000 तक रहती है।

मिड-टियर एरिया (अंधेरी, पवई, कांदिवली)

इन इलाकों में 2BHK की कीमत ₹55 लाख से ₹10 करोड़ तक होती है। प्रति वर्ग फुट दर ₹8,500 से ₹75,000 तक हो सकती है।

Property price (2)

प्रीमियम एरिया (साउथ मुंबई, बांद्रा, जुहू)

यहां 2BHK फ्लैट की कीमत ₹4 करोड़ से ₹10 करोड़ या उससे ज्यादा तक हो सकती है।

मुंबई में स्टूडियो अपार्टमेंट का बजट

सबर्बन एरिया (दहिसर, बोरीवली, मुलुंड)

यहां स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत ₹35 लाख से ₹75 लाख तक होती है और प्रति वर्ग फुट दर ₹20,000 से ₹30,000 तक रहती है।

इमर्जिंग एरिया (नवी मुंबई, ठाणे)

इन इलाकों में स्टूडियो अपार्टमेंट ₹10 लाख से ₹80 लाख तक मिल सकते हैं, खासकर पुराने बिल्डिंग्स या नए प्रोजेक्ट्स में जो डेवलपिंग सबर्ब्स में हैं।

यह भी पढ़ें: Car Loan: कार नकद पैसे देकर खरीदने में फायदा है या लोन लेकर, जवाब कर देगा हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।