Get App

म्यूचुअल फंड हाउसेज शुरू कर सकते हैं हाई रिटर्न स्कीम, जानिए सेबी का प्लान

कई इनवेस्टर्स मार्केट से ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) में इनवेस्ट कर देते हैं। पीएमएस में रिस्क बहुत ज्यादा होता है। कुछ इनवेस्टर्स अनरजिस्टर्ड एडवाइजर्स की सलाह पर गलत शेयरों में पैसे लगा देते हैं। इससे उन्हें लॉस होने का डर होता है। ज्यादा रिटर्न वाली म्यूचुअल फंड की स्कीम आने से ऐसे निवेशकों को फायदा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 4:50 PM
म्यूचुअल फंड हाउसेज शुरू कर सकते हैं हाई रिटर्न स्कीम, जानिए सेबी का प्लान
सेबी ने अभी उन खास इंस्ट्रूमेंट्स की पहचान नहीं की है, जिनमें ऐसी स्कीमें निवेश करेंगी। अभी यह प्रस्ताव शुरुआती अवस्था में है। एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि ऐसी स्कीम को स्मॉलकैप, मिडकैप, माइक्रो-कैप और मिनी-कैप स्टॉक्स में इनवेस्ट करने की इजाजत मिल सकती है।

SEBI ने म्यूचुअल फंड की एक नई कैटेगरी शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया है। इस कैटेगरी की स्कीम में रिस्क ज्यादा होगा, लेकिन ज्यादा रिटर्न कमाने का मौका निवेशकों को मिलेगा। सेबी ने इस बारे में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) को एक लेटर लिखा है। मनीकंट्रोल ने इस लेटर को देखा है। सेबी ने पहले इस प्रस्ताव को एंफी की बैठक में पेश किया था। बाद में सेबी ने इस बारे में एंफी को एक लेटर लिखा। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कई इनवेस्टर्स मार्केट से ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) में इनवेस्ट कर देते हैं। पीएमएस में रिस्क बहुत ज्यादा होता है।

निवेशकों को गलत स्कीम में पैसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

कुछ इनवेस्टर्स अनरजिस्टर्ड एडवाइजर्स की सलाह पर गलत शेयरों में पैसे लगा देते हैं। इससे उन्हें लॉस होने का डर होता है। उन्होंने बताया कि सेबी का मानना है कि अगर म्यूचुअल फंड हाउसेज इस तरह की हाई रिस्क वाली स्कीम शुरू करते हैं तो इनवेस्टर्स को ज्यादा रिटर्न कमाने के लिए हाई रिस्क प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश की मिल सकती है इजाजत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें