सिर्फ 250 रुपये से म्यूचुअल फंड्स के SIP में होगा निवेश, SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच ने बताया प्लान

SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि कैपिटल मार्केट्स रेगुलेटर 250 रुपये से SIP शुरू करने के प्लान पर काम कर रहा है। इस बारे में म्यूचुअल फंड्स हाउसेज से बातचीत चल रही है। हम म्यूचुअल फंड्स हाउसेज के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हर महीने 250 रुपये से SIP में निवेश की सुविधा किस तरह शुरू की जा सकती है

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 12:24 PM
कुछ म्यूचुअल फंड हाउसेज 100 रुपये के कम अमाउंट में SIP शुरू करने की सुविधा देते हैं। लेकिन, यह विकल्प काफी सीमित है, क्योंकि इस अमाउंट से SIP शुरू करना उनके लिए व्यावहारिक रूप से मुमकिन नहीं है।

म्यूचुअल फंड्स के छोटे सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) से फाइनेंशियल इनक्लूजन बढ़ेगा। इससे भविष्य में ग्रोथ के लिए मजबूत बुनियाद तैयार होगा। SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने ये बातें कही हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कैपिटल मार्केट्स रेगुलेटर 250 रुपये से SIP शुरू करने के प्लान पर काम कर रहा है। इस बारे में म्यूचुअल फंड्स हाउसेज से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि हम म्यूचुअल फंड्स हाउसेज के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हर महीने 250 रुपये से SIP में निवेश की सुविधा किस तरह शुरू की जा सकती है। यह उसी तरह से है जिस तरह Hindustan Uniliver ने शैंपू के सैशे के साथ किया था। इससे फाइनेंशियल इनक्लूजन बढ़ेगा। साथ ही इससे हमारे मार्केट को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। SIP रेगुलर इनवेस्टमेंट के सिद्धांत पर आधारित है।

SIP के फायदे

SIP बैंक के रेकरिंग डिपॉजिट की तरह है। इसमें इनवेस्टर हर महीने थोड़ा पैसा इनवेस्ट करता है। इसमें निवेशक एकमुश्त निवेश की जगह म्यूचुअल फंड्स की स्कीम के जरिए हर महीने या हर तिमाही पैसा इनवेस्ट करता है। बुच का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इंडिया में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। AMFI के डेटा के मुताबिक, नवंबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 49.04 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के एयूएम में वृद्धि में स्टॉक मार्केट्स में तेजी का भी हाथ है। स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।


यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today : आईआरसीटीसी को खरीदने और M&M को बेचने से शॉर्ट टर्म में हो सकती है शानदार कमाई

घरेलू शेयर बाजार को मिलेगी मजबूती

कुछ म्यूचुअल फंड हाउसेज 100 रुपये के कम अमाउंट में SIP शुरू करने की सुविधा देते हैं। लेकिन, यह विकल्प काफी सीमित है, क्योंकि इस अमाउंट से SIP शुरू करना उनके लिए व्यावहारिक रूप से मुमकिन नहीं है। बुच ने खास तौर पर इस बात का उल्लेख किया कि कम अमाउंट से सिप शुरू होने से किस तरह स्टॉक मार्केट को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक-दो साल में ग्लोबल क्राइसिस के वक्त घरेलू निवेशकों ने किस तरह इंडियन मार्केट को गिरने से बचाया। उन्होंने कहा, "दूसरे उभरते बाजारों से अलग इंडियन मार्केट्स ने काफी लचीलापन दिखाया।"

घरेलू निवेश ने शेयर बाजार को गिरने से बचाया

उन्होंने कहा, "इंडियन मार्केट्स के लचीलापन दिखाने की वजह रिटेल मनी थी जिसने इसे सहारा दिया। यह पैसा रिटेल इनवेस्टर्स के सीधे निवेश के साथ ही म्यूचुअल फंडों के जरिए मार्केट में आया। जो लोग इंडियन मार्केट्स के प्रमुख सूचकांकों के कमजोर प्रदर्शन से यहां से लौट गए थे, वे इस डर से यहां दोबारा लौट आए कि कहीं वे ज्यादा रिटर्न कमाने का मौका चूक न जाए। इस तरह हमारे घरेलू निवेश और रिटेल फ्लो का दोहरा असर देखने को मिला।" बुच ने यह भी कहा कि SEBI एक नए एसेट क्लास पर विचार कर रहा है, जो ज्यादा रिस्क लेने वाले इनवेस्टर्स के लिए होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।