New Financial Year Investment Strategy: नए वित्त वर्ष की शुरुआत निवेश के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नीतिगत संकेतों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी वैश्विक विकास के संकेतों के बीच, निवेशकों को इस साल बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। वित्तीय जानकारों का मानना है कि इस साल कंसिस्टेंसी, डायवर्सिफिकेशन और रिस्क मैनेजमेंट ही मुनाफे की असली चाबी होगी। आइए आपको बताते हैं क्या हो निवेश की सबसे बेस्ट रणनीति।
1. एसेट एलोकेशन: जोखिम और मुनाफे का संतुलन
निवेश की शुरुआत एक स्पष्ट एसेट एलोकेशन के साथ होनी चाहिए। अपने पोर्टफोलियो को इक्विटी, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड के बीच विभाजित करें। यह रणनीति व्यक्तिगत स्टॉक्स के उतार-चढ़ाव पर निर्भर रहने के बजाय पूरे पोर्टफोलियो में स्थिरता लाती है। इसके साथ ही अपने जोखिम उठाने की क्षमता और समय सीमा के आधार पर ही निवेश का अनुपात तय करें।
2. किस्तों में निवेश: बाजार की अस्थिरता से बचाव
एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) जैसे तरीकों का उपयोग करें। यह बाजार के शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करता है और लंबी अवधि में औसत लागत का लाभ देता है।
3. इक्विटी एक्सपोजर: लार्ज, मिड और स्मॉल कैप का मिश्रण
इक्विटी पोर्टफोलियो में स्थिरता और ग्रोथ दोनों का होना जरूरी है। Large-cap पोर्टफोलियो को मजबूती और स्थिरता देने के लिए लार्ज-कैप में निवेश जरूरी है। बेहतर रिटर्न के लिए मिड और स्मॉल-कैप का हिस्सा रखें, लेकिन इनकी अधिक वोलैटिलिटी को देखते हुए सीमित पैसे ही लगाए।
4. फिक्स्ड इनकम: सुरक्षा और नियमित आय
बढ़ती ब्याज दरों और महंगाई के बीच फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स की भूमिका फिर से अहम हो गई है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और अन्य छोटी बचत योजनाओं की समीक्षा करें। ये आपके पोर्टफोलियो को अनुमानित आय और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
5. टैक्स प्लानिंग: आखिरी समय की भागदौड़ से बचें
टैक्स बचाने की योजना वित्त वर्ष के अंत के बजाय शुरुआत में ही शुरू कर देनी चाहिए। आप पूरे साल ELSS, PPF और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जैसे विकल्पों में थोड़ा-थोड़ा योगदान कर सकते हैं, जिससे साल के अंत में नकदी का संकट नहीं होता।
6. इमरजेंसी फंड: पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखें
अपने पोर्टफोलियो का एक हिस्सा आपातकालीन फंड के रूप में अलग रखें। कम से कम 6-9 महीने के खर्च के बराबर की राशि को लिक्विड फंड या कम जोखिम वाले निवेश में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर लंबी अवधि के निवेश को छेड़ना न पड़े।
7. समय-समय पर रीबैलेंसिंग जरूरी
बाजार की चाल के साथ आपके पोर्टफोलियो का संतुलन बदल जाता है। नियमित अंतराल पर पोर्टफोलियो की समीक्षा करें और उसे अपने टारगेट के अनुसार दोबारा एडजस्ट करें।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।