साल 2024 के बाद ज्वाइन की है सरकारी नौकरी? जानिये NPS पेंशन के लिए सैलरी से कितना कटेगा पैसा

NPS Rules 2026: अगर आपने हाल ही में या 2024 के बाद सरकारी नौकरी जॉइन की है, तो आपकी सैलरी और पेंशन सीधे NPS के नए नियमों से जुड़ी होगी। सरकार ने 2026 के लिए NPS के नियम साफ कर दिए हैं,

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
NPS Rules 2026: अगर आपने हाल ही में या 2024 के बाद सरकारी नौकरी जॉइन की है, तो आपकी सैलरी और पेंशन सीधे NPS के नए नियमों से जुड़ी होगी।

NPS Rules 2026: अगर आपने हाल ही में या 2024 के बाद सरकारी नौकरी जॉइन की है, तो आपकी सैलरी और पेंशन सीधे NPS के नए नियमों से जुड़ी होगी। सरकार ने 2026 के लिए NPS के नियम साफ कर दिए हैं, जिससे अब यह समझना आसान हो गया है कि आपकी सैलरी का कितना हिस्सा हर महीने पेंशन में जाएगा और रिटायरमेंट के बाद आपको क्या फायदा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है, जिससे कर्मचारियों के बीच चल रहे कई कन्फ्यूजन दूर हो जाएंगे। खासकर यह समझना आसान हो गया है कि सैलरी से कितना पैसा पेंशन में जाएगा और रिटायरमेंट के बाद कितना मिलेगा। ये नए नियम उन सरकारी कर्मचारियों पर लागू होंगे, जिन्होंने 1 जनवरी 2004 के बाद नौकरी जॉइन की है। यानी NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए यह नियम सीधे असर डालेंगे।

सैलरी से कैसे जुड़ेगा पेंशन?


अब आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) को जोड़कर पेंशन का आधार तय किया जाएगा। इसी रकम पर हर महीने आपका और सरकार का योगदान तय होगा, जिससे सिस्टम ज्यादा ट्रांसपेरेंट होगा।

कितना पैसा जाएगा NPS में?

नए नियमों के मुताबिक कर्मचारी अपनी सैलरी का 10% NPS में जमा करेगा, जबकि सरकार 14% योगदान देगी। इसका फायदा यह है कि समय के साथ आपका रिटायरमेंट फंड बड़ा बन सकता है।

देरी होने पर भी नुकसान नहीं

अगर किसी वजह से योगदान जमा होने में देरी होती है और इसमें कर्मचारी की गलती नहीं है, तो उस पीरियड का ब्याज भी खाते में जोड़ा जाएगा। इससे आपकी सेविंग सेफ रहेगी।

खाता जल्दी खुलेगा

सरकार ने NPS अकाउंट खोलने की प्रक्रिया भी आसान कर दी है। नौकरी जॉइन करते ही जल्दी PRAN नंबर जारी किया जाएगा और बिना देरी के योगदान शुरू हो जाएगा।

रिटायरमेंट पर क्या मिलेगा?

रिटायरमेंट के समय आपको जितना पैसा मिलेगा, वह आपके पूरे करियर के दौरान जमा रकम और उस पर मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करेगा। इसमें से कुछ हिस्सा नियमित पेंशन के रूप में मिलेगा, जबकि बाकी रकम नियमों के अनुसार एक साथ निकाली जा सकती है।

Stock Market: शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानिये कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।