Get App

New Rules 2026: 1 जनवरी से महंगी गैस, कार और हवाई टिकट, लेकिन कुछ चीजें हुई सस्ती, जानें पूरी जानकारी

New Rules 2026: 1 जनवरी 2026 से आम आदमी की जिंदगी में बड़े बदलाव आ रहे हैं। इस महीने कुल छह अहम फैसलों का असर दिखेगा। इसमें गैस सिलेंडर महंगा होना, कारों के दाम बढ़ना, रेलवे और हवाई यात्रा नियमों में बदलाव, और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी शामिल हैं, जो रोजमर्रा के खर्च और यात्रा को प्रभावित करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 9:13 AM
New Rules 2026: 1 जनवरी से महंगी गैस, कार और हवाई टिकट, लेकिन कुछ चीजें हुई सस्ती, जानें पूरी जानकारी
New Rules 2026: नए साल में 6 ऐसे बदलाव जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह बदल सकते हैं

नए साल की शुरुआत से ही आम आदमी की जिंदगी में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर हमारे रोजमर्रा के खर्च, यात्रा और वित्तीय फैसलों को प्रभावित करेंगे। इस महीने कुल छह बड़े फैसले होने जा रहे हैं, जिनका असर आम नागरिक की जेब, खरीदारी और यात्रा पर पड़ेगा। सबसे पहले, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए तक बढ़ गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट और होटलों के लिए लागत बढ़ जाएगी। इसके अलावा, कारों की कीमतों में 2-3% तक बढ़ोतरी समेत कई बड़े बदलाव हुए।

सबसे अहम बदलाव केंद्र सरकार का 8वां वेतन आयोग है, जो कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों को बढ़ा सकता है। कुल मिलाकर, ये छह बड़े फैसले जनवरी 2026 में आम आदमी की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे।

  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
  • आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1691.50 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1580.50 थी। मुंबई में भी इसकी कीमत 111 रुपए बढ़कर ₹1642.50 हो गई है। इससे रेस्टोरेंट और होटलों में खाना बनाने की लागत पर असर पड़ सकता है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें