New Rules From September: सितंबर 2024 में पर्सनल फाइनेंस से जुड़े कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, क्रेडिट कार्ड के नियम और आधार कार्ड अपडेट जैसी चीजें शामिल हैं। आम लोगों को इन बदलावों के बारे में जानना चाहिए क्योंकि इससे वह अपने घर के बजट का सही मैनेजमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर में होने वाले पांच बड़े बदलावों के बारे में।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार दस्तावेज अपडेट करने की मुफ्त सर्विस को 14 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। UIDAI ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पहचान और पते के डॉक्यूमेंट को सही रखें और समय पर अपडेट करें।
सितंबर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसका असर घरेलू और कमर्शियल ग्राहकों दोनों पर पड़ेगा। ऐसे में इन बदलावों के बारे में जानकारी रखना जरूरी है, ताकि आप अपने घर का बजट और खर्च सही तरीके से मैनेज कर सकें।
3. CNG-PNG और ATF की दरों में बदलाव
1 सितंबर से विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) और सीएनजी-पीएनजी की दरों में बदलाव की उम्मीद है। ये बदलाव ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और सामान की कीमतों पर असर डाल सकते हैं। खासतौर पर कार, पीएनजी ग्राहक और फ्लाइट से सफर करने वाले लोग इन बदलावों के लिए तैयार रहें।
4. धोखाधड़ी कॉल्स पर सख्ती
1 सितंबर से धोखाधड़ी कॉल्स और संदेशों पर सख्ती शुरू होगी। टेलीमार्केटिंग कंपनियों को 30 सितंबर तक एक नई ब्लॉकचेन-आधारित प्रणाली पर शिफ्ट होना होगा, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और स्पैम कॉल्स कम होंगे। इससे यूजर्स की सुरक्षा बेहतर होगी।
सितंबर में नए क्रेडिट कार्ड नियम लागू होंगे। HDFC बैंक ने यूटिलिटी बिल पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा तय कर दी है, और IDFC फर्स्ट बैंक ने भुगतान के नियमों में बदलाव किए हैं। इन बदलावों से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर असर पड़ेगा। ग्राहकों के लिए जरूरी है कि अपने कार्ड का इस्तेमाल समझदारी से करें। सितंबर 2024 में होने वाले ये बदलाव आपके पैसे और बजट पर असर डालेंगे। समय पर जानकारी होने से आप अपने खर्चों को सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं।