Rules Change from Today 1st November 2022: त्योहारों के साथ अक्टूबर का महीना खत्म हो गया है और आज से नया महीना नवंबर शुरू हो चुका है। 1 नवंबर से पैसे जुड़े कई नियम बदल गए हैं। सरकार ने आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट कम करके राहत दी है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, सिलेंडर बुक करने और लेने का तरीका बदल गया है। अब आपको इसके लिए OTP देना होगा। साथ ही इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों को लिए KYC कराना अनिवार्य हो गया है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
1. सस्ता हो गया है LPG गैस सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 115 रुपये तक कम कर दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपये में मिलेगा। पहले यहां दाम 1844 रुपये था। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं।
2. हेल्थ व जनरल इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी KYC हुआ अनिवार्य
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 1 नवंबर से बीमा यानी इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों के लिए KYC (नो योर कस्टमर) की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी देनी होती थी लेकिन ये अनिवार्य नहीं थी। अब 1 नवंबर से यह अनिवार्य हो गई है। ये नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अनिवार्य हैं। अगर क्लेम लेते समय केवाईसी अपडेट नहीं हुई तो बाद में क्लेम लेते समय परेशानी हो सकती है।
3. दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी हो जाएगी बंद
राजधानी दिल्ली के लोगों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। अब दिल्ली के लोगों को हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री पाने के लए रजिस्ट्रेशन कराना था और इस रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज 31 अक्टूबर थी। इसके बाद आपको फ्री बिजली मिलने में परेशानी होगी।
4. गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अब देना होगा OTP
1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ा प्रोसेस बदल गया है। गैस के लिए बुकिंग करने के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर डिलीवर हो जाएगा तो आपको ये OTP डिलीवरी वाले को बताना होगा। कोड के मिलने के बाद ही ग्राहकों को सिलेंडर मिलेगा।