Credit Cards

Stock markets: Nifty और Bank Nifty में आज कौन से लेवल होंगे अहम, कैसे होगी कमाई-जानें एक्सपर्ट की राय

Stock markets: बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41470-41590 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 41770-41920 पर है। इसके लिए पहला बेस 41110-40890 पर और बड़ा बेस 40733-40570 पर है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 7:41 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18096-18134 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18166-18193/217 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 18005-17966 पर और बड़ा बेस 17910-17871 पर दिख रहा है

Stock markets: ग्लोबल बाजारों के संकेत आज अच्छे नजर आ रहे हैं। SGX निफ्टी 18150 के ऊपर दिख रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी मजबूती देखने को मिल रही है। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कल अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट रही थी। वहीं, कल यानी 31 अक्टूबर को हफ्ते की जोरदार ओपनिंग देखने को मिली थी। बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के दम पर कल सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 787 अंकों की तेजी लेकर 60000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के पार 60747 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 225 अंको की बढ़त के साथ 18012 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल भी बनाया था।

निफ्टी पर रणनीति

आज सेंसेक्स-निफ्टी में कमाई के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18096-18134 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18166-18193/217 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 18005-17966 पर और बड़ा बेस 17910-17871 पर दिख रहा है।


बड़े स्विंग के बाद अमेरिकी बाजारों में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। FIIs की ओर से जोरदार खरीदारी आई है। वायदा के आंकड़े भी अच्छे हैं। 18000-17900-17800 पर मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली है। 17900 पर अब अहम बेस बन गया है।डे ट्रेडर्स के लिए 18005-17966 अहम बेस है। मौका मिले तो गिरावट पर खरीदारी करें। 18000 के ऊपर मजबूती रहेगी। लॉन्ग रहें और खरीदें। 18096-18134 अगला रेजिस्टेंस है। अगर ये पार हुआ तो 18193-217 संभव है। वीकली कॉन्ट्रैक्ट में 18200-300 पर बड़े कॉल राइटर देखने को मिले हैं।

अमेरिका में देखने को मिल सकती है ईयर एंड रैली, भारतीय बाजारों में जबरदस्त मजबूती: जेफरीज के क्रिस वुड

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41470-41590 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 41770-41920 पर है। इसके लिए पहला बेस 41110-40890 पर और बड़ा बेस 40733-40570 पर है। बैंक निफ्टी 41500 को पार करने में संघर्ष कर रहा है। 41500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसकी OI में 27.43 लाख शेयर हैं। कल गिरावट पर खरीदारी की रणनीति कारगर रही। 41590 पार होने तक रणनीति में कोई बदलाव नहीं करने की जरूरत है। पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदे। 41590 के ऊपर निकलने पर मजबूती बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।