साल 2024 में मिलेगा FD पर कमाई का मौका, इन 4 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें

FD Rates: ऐसा लगता है कि एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। भले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 दिसंबर की MPC बैठक में लगातार पांचवीं बार रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। कई बैंकों ने इस महीने दिसंबर 2023 में एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 12:44 PM
FD Rates: कई बैंकों ने इस महीने दिसंबर 2023 में एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

FD Rates: ऐसा लगता है कि एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। भले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 दिसंबर की MPC बैठक में लगातार पांचवीं बार रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। कई बैंकों ने इस महीने दिसंबर 2023 में एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2023 में FD दरों में बढ़ोतरी की

बैंक ऑफ इंडिया ने 1 दिसंबर 2023 से अपने ग्राहकों और आम जनता के लिए अपनी एफडी रेट्स 2 करोड़ और उससे अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ इंडिया ने छोटे पीरियड के लिए अपनी एफडी रेट्स में बढ़ोतरी की है। 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 5.25%, 91 दिन से 179 दिन की एफडी पर 6.00%, 180 दिन से 210 दिन क एफडी पर 6.25%, 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 6.50% और एक साल की एफडी पर 7.25% सालाना का ब्याज मिल रहा है।


कोटक बैंक ने दिसंबर 2023 में FD दरें बढ़ाईं

कोटक महिंद्रा बैंक ने तीन से पांच साल तक के पीरियड की ब्याज दरें बढ़ा दीं। रिवीजन के बाद कोटक बैंक सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 2.75% से 7.25% की ब्याज दर मिल रही है। सीनियर सिटीजन के लिए 3.35% से 7.80% की ब्याज दर दे रहा है। ये दरें 11 दिसंबर 2023 से लागू है।

डीसीबी बैंक ने दिसंबर 2023 में एफडी दरें बढ़ाईं

डीसीबी बैंक ने 2 करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। डीसीबी बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 13 दिसंबर से लागू है। प्रभावी हैं। रिवीजन के बाद के बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.60% की उच्चतम FD ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। डीसीबी बैंक सामान्य ग्राहकों को सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.75% से 8% और बुजुर्ग लोगों को 4.25% से 8.60% तक ब्याज दर दे रहा है।

फेडरल बैंक ने दिसंबर 2023 में FD दरों में बढ़ोतरी की

फेडरल बैंक ने 5 दिसंबर 2023 लागू ब्याज दरों को रिवीजन किया है। बैंक ने 500 दिनों के लिए ब्याज दर 7.50% तक बढ़ा दी गई है। सीनियर सिटीजन फेडरल बैंक अब 500 दिन की एफडी पर अधिकतम 8.15% और 21 महीने से अधिक से तीन साल से कम की एफडी के लिए 7.80% का रिटर्न दे रहा है।

Daily Voice : केमिकल और आईटी शेयर साबित हो सकते हैं 2024 के छिपे रुस्तम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।