FD Rates: ऐसा लगता है कि एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। भले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 दिसंबर की MPC बैठक में लगातार पांचवीं बार रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। कई बैंकों ने इस महीने दिसंबर 2023 में एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
