Crypto के इस्तेमाल के बिना खरीद सकते हैं NFT, जानिए कैसे

मूनपे (MoonPay) ने एक एनएफटी चेकआउट टूल पेश किया है, जो इनवेस्टर्स को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड और पेमेंट के पारम्परिक ऑप्शंस के इस्तेमाल से डिजिटल आर्ट और कलेक्टिबल्स खरीदने का मौका देता है

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 7:10 PM
MoonPayके एनएफटी चेकआउट टूल से इनवेस्टर्स के लिए डिजिटल आर्ट और कलेक्टिबल्स खरीदना आसान हो जाएगा

Non fungible token NFT : पिछले कुछ समय से नॉन फंगिबिल टोकन इनवेस्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। हालांकि क्रिप्टोकरंसीज के वॉलेटाइल नेचर को देखते हुए, इनवेस्टर्स एनएफटी में निवेश को लेकर खासे सतर्क हैं। लेकिन क्रिप्टो पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली मूनपे (MoonPay) के पास अब इसका एक समाधान है। यह अब इनवेस्टर्स को फिएट करेंसी के साथ एनएफटी (NFT)  खरीदने का मौका देती है।

मूनपे ने पेश किया एनएफटी चेकआउट टूल

मूनपे (MoonPay) ने एक एनएफटी चेकआउट टूल पेश किया है, जो इनवेस्टर्स को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड और पेमेंट के पारम्परिक ऑप्शंस के इस्तेमाल से डिजिटल आर्ट और कलेक्टिबल्स खरीदने का मौका देता है।


मूनपे का एक मजबूत क्लाइंट बेस है, जिसमें कई बड़े ब्रांड के एनएफटी मार्केटप्लेस शामिल हैं। नया चेकआउट टूल यूजर्स को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट और यहां तक कि सीधे बैंक ट्रांसफर जैसे विभिन्न पारम्परिक पेमेंट मोड के इस्तेमाल से इन मार्केटप्लेस पर एनएफटी खरीदने का मौका देता है।

Tax on Crypto: जेरोधा के सीईओ नितिन कामत ने कहा, क्रिप्टो के वॉल्यूम में तेज गिरावट आएगी

इसी तरह, कॉइनबेस ने हाल में यूजर्स को मास्टरकार्ड के इस्तेमाल से एनएफटी खरीदने की सुविधा देने के लिए पेमेंट सर्विस मास्टरकार्ड के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था।

अभी तक एनएफटी खरीदना रहा है मुश्किल काम

अभी तक एनएफटी खरीदना खासा जटिल काम रहा है। यूजर्स को क्रिप्टोकरेंसी वालेट (cryptocurrency wallet) तैयार करना पड़ता है, उसे एनएफटी प्लेटफॉर्म से जोड़ना होता था और कोई खरीद करने से पहले अपने क्रिप्टोकरेंसी वालेट में जरूरी धनराशि डालनी होती थी। इसके अलावा, कई एनएफटी मार्केटप्लेस अपने ट्रांजैक्शंस को पूरा करने के लिए इथेरियम नेटवर्क (Ethereum network) का इस्तेमाल करते हैं। इसके चलते संभाविक बायर्स को इन मार्केटप्लेस पर एनएफटी खरीदने के लिए अपने वालेट में इथेरियम की नेटिव क्रिप्टोकरेंसी ईथर डालनी होती थी।

Budget 2022: इन 10 इंफ्रा स्टॉक्स में बने निवेश के मौके, Mutual Funds के भी हैं फेवरेट

मूनपे ने खत्म की वालेट की जरूरत

मूनपे का नया टूल एनएफटी खरीदने के लिए वालेट की जरूरत को खत्म कर देता है। इससे चेकआउट प्रोसेस तेज होने का भी अनुमान है और इससे क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर से जुड़ी ट्रांसफर फीस भी कम हो जाएगी।

मूनपे के सीईओ इवान सोतो-राइट ने चेकआउट टूल के लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा, “हम क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस को पहले ही सरल बना चुके हैं, अब एनएफटी इस दिशा में अगला कदम है। एनएफटी आर्ट से लेकर इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी तक हर रूप में और उन्हें भेजने, प्राप्त करने और वैल्यू को स्टोर करने के तरीके में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।”

कैसे काम करेगा यह एनएफटी चेकआउट टूल

चेकआउट टूल इथेरियम, सोलाना, पोलीगोन और फ्लो जैसे विभिन्न ब्लॉकचेन को सपोर्ट करता है। यह काफी अहम है, क्योंकि एनएफटी और ब्लॉकचेन के बीच का यही लिंक है, जिसके इस्तेमाल से एनएफटी के होल्डर को अपनी ओनरशिप पर नजर रखना संभव होता है। जब आप चेकआउट टूल के इस्तेमाल से एक एनएफटी खरीदते हैं तो एनएफटी आपके वालेट में भेजी जाती है।

जब आप वालेट के इस्तेमाल से एनएफटी खरीदते हैं तो आपको क्रिप्टोकरेंसी टांजैक्शन फीस देनी होती है जिसे “गैस फीस” के नाम से जाना जाता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।