सरकार ने हाल में ही करीब 400 सामानों पर जीएसटी घटाया है। इसमें पैक्ड मिल्क पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया। हालांकि, इसके बाद ज्यादातर ग्राहक ये मानने लगे कि 22 सितंबर से दूध की कीमतें जीएसटी जीरो होने से कम हो जाएंगे। बाद में खबरें आने लगीं कि 22 सितंबर से दूध के दाम घट जाएंगे और बड़ी कंपनियां दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता कर सकती हैं। लेकिन अब ने इन दावों को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि फ्रेश पाउच मिल्क पर GST पहले से ही 0% है, इसलिए उसके दाम नहीं घटेंगे।
