GST Notice: नोएडा के कारोबारियों को आ रहे हैं 10-15 साल पुराने मामलों के GST नोटिस, अकाउंट कर दिये गए हैं सीज

GST Notice in Noida: गौतम बुद्ध नगर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) विभाग नोएडा के कारोबारियों जीएसटी नोटिस भेज रहा है। जीएसटी विभाग कारोबारियों को 10 से 15 साल पुराने जीएसटी टैक्स मामलों के नोटिस भेज रहा है

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement
GST Notice in Noida: गौतम बुद्ध नगर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) विभाग नोएडा के कारोबारियों जीएसटी नोटिस भेज रहा है।

GST Notice in Noida: गौतम बुद्ध नगर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) विभाग नोएडा के कारोबारियों जीएसटी नोटिस भेज रहा है। जीएसटी विभाग कारोबारियों को 10 से 15 साल पुराने जीएसटी टैक्स मामलों के नोटिस भेज रहा है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि विभाग की इस कार्रवाई से कई कारोबारियों और व्यापारिक संस्थान को परेशान कर रहा है।

नोएडा के 100 से अधिक कारोबारियों को नोटिस

पिछले दो महीनों में जीएसटी विभाग ने 100 से अधिक कारोबारियों को नोटिस भेजा है। इनमें पुराने मामलों में टैक्स बकाया बताते हुए जुर्माने के साथ पेमेंट करने का निर्देश दिया गया है। कई व्यापारियों ने दावा किया है कि टैक्स जमा नहीं करने पर उनके बैंक खाते भी सीज किए जा रहे हैं।


डॉक्यूमेंट्स नहीं होने का कारण आ रही है समस्या

नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के महासचिव बीके सेठ ने बताया कि 10-15 साल पुराने मामलों से जुड़े कारोबारियों के पास उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग अपने रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखता और कारोबारियों को परेशान कर रहा है।

फैक्टरी मालिकों पर असर

कुछ फैक्टरी मालिकों का कहना है कि उनके बैंक खाते सीज होने के कारण उन पर फाइनेंशियल संकट गहरा गया है। इससे उनका कामकाज बाधित हो रहा है। इंसडस्ट्री एसोसिएशन ने जीएसटी आयुक्त और अपर आयुक्त के सामने अपनी समस्याएं रखी हैं और मांग की है कि ऐसे पुराने मामलों पर फिर से विचार किया जाए। ताकि, व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

Aadhar: अपने एरिया के पास का आधार सेंटर कैसे ढूंढे, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।