RBI ने e-RUPI vouchers के बारे में बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब नॉन-बैंक कंपनियां e-RUPI vouchers जारी कर सकेंगी। इससे e-RUPI vouchers इश्यू करने वाली संस्थाओं का दायरा बढ़ेगा। दास ने मॉनेटरी पॉलिसी पेश करने के दौरान इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी खास इस्तेमाल के लिए बैंक e-RUPI वाउचर्स जारी करते हैं। e-RUPI vouchers का दायरा और पहुंच बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत अब नॉन-बैंक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) जारी करने वाली संस्थाएं भी इंडिविजुअल की तरफ से e-RUPI वाउचर्स जारी कर सकेंगे। उन्होंने e-RUPI vouchers जारी करने और उसके रिडेम्प्शन के प्रोसेस को भी आसान बनाने की बात कही।
e-RUPI एक डिजिटल वाउचर है, जिसे अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। इसके लिए NPCI के UPI सिस्टम का इस्तेमाल होता है। अभी बैंक खास मकसद के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से e-RUPI vouchers जारी करते हैं। कंपनियों की तरफ से ये ई-रूपी वाउचर्स जारी करते हैं, लेकिन बहुत सीमित संख्या में। e-RUPI vouchers पूरी तरह से कैशलेस और नो-कॉन्टैक्ट इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट इंस्ट्रूमेंट है। इसे लाभार्थी (beneficiaries) के मोबाइल पर इश्यू किया जाता है। इसे QR code या SMS-आधारित e-voucher के रूप में इश्यू किया जाता है।
डिजिटल पेमेंट का दायरा बढ़ाने में मिलेगी मदद
8 जून को RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि e-RUPI वाउचर्स के इश्यूअर का दायरा बढ़ाने से इसके यूजर्स की संख्या बढ़ेगी। इससे देश में डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। अभी कुछ खास मकसद के लिए इन्हें जारी किया जाता है। इनमें हॉस्पिटल्स बिल के पेमेंट सहित कुछ और पेमेंट शामिल हैं। माना जा रहा है कि RBI के इश्यूअर का दायरा बढ़ाने से इसके इस्तेमाल का दायरा भी बढ़ेगा।
बैंक रूपी फॉरेक्स कार्ड भी इश्यू कर सकेंगे
RBI ने बैंकों को Rupay प्रीपेड फॉरेन एक्सचेंज (Forex) कार्ड्स जारी करने की इजाजत देने का भी फैसला किया है। वे विदेश जाने वाले भारतीयों को ये कार्ड जारी कर सकेंगे। इससे विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए पेमेंट के ऑप्शंस बढ़ जाएंगे। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि रूपे कार्ड्स को फॉरेन ज्यूडिक्शंस में जारी करने के लिए भी उपाय किए जाएंगे।
एटीएम में होगा रूपे फॉरेक्स कार्ड का इस्तेमाल
RBI ने इंडिया में बैंकों की तरफ से जारी किए गए रूपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड्स के ATM, PoS मशीन और विदेश में ऑनलाइन मर्चेंट्स पर इस्तेमाल की इजाजत देने का भी फैसला लिया है। इंडिया में जारी होने वाले रूपी डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल विदेश में पेमेंट के लिए हो रहा है। इसके लिए इंटरनेशनल कार्ड स्कीम के साथ पार्टनरशिप की गई है।