4 Days Working: दुनियाभर में मल्टीनेशनल कंपनियां मंदी की आशंका के बीच कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं, ब्रिटेन में 100 कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बढ़ती महंगाई और मंदी के बीच ब्रिटेन की 100 कंपनियों ने 4 Day Working यानी सप्ताह में 4 दिन काम करने और 3 दिन का वीकेंड की छुट्टी देने का ऐलान किया है। इन 100 कंपनियों के फैसले की खास बात है कि इसके लिए कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटी जाएगी। ये ब्रिटेन में 4 दिन वर्किंग के फॉर्मूले के तहत किया गया है। हालांकि, कुछ ऐसा ही 4 दिन वर्किंग और दिन 3 छुट्टी का फॉर्मूला मोदी सरकार भी लाने का प्लान कर रही है लेकिन अभी तक ये देशभर में लागू नहीं हो पाया है।
कंपनियों को बड़े बदलाव की उम्मीद
4 दिन वर्किंग से इन कंपनियों को बड़े बदलाव आने की उम्मीद है। कंपनियों का मानना है कि उससे कर्मचारियों की वर्क क्वालिटी बेहतर होगी। कंपनियों को कर्मचारियों की प्रोडक्टिवटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। वह कम घंटे यानी 1 एक दिन कम काम करके, पहले की तुलना में कम समय में ज्यादा काम करेंगे। इन 100 कंपनियों में करीबन 2,600 कर्मचारी काम करते हैं। 4 दिन वर्किंग करने वाली कंपनियों की गिनती में ब्रिटेन की बड़ी फर्म एटम बैंक और एविन शामिल हैं।
दुनिया में अन्य देशों की कंपनियां कर रही हैं ऐसा ट्रायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में ब्रिटेन की 100 कंपनियों के अलावा 70 कंपनियां भी 4 दिन वर्किंग के पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हालांकि, ये अभी ट्रायल फेज में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन 70 कंपनियों में 3,300 कर्मचारी काम करते हैं। कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और बोस्टन यूनिवर्सिटी में 4 दिन वर्किंग के रिजल्ट पर रिसर्च भी हो रहा है। इन कंपनियों से पूछा गया कि 4 दिन वर्किंग का असर उनके कारोबार पर और कर्मचारियों के काम पर कैसा रहा। 80 कंपनियों ने मनाना की रिजल्ट अच्छे देखने को मिले हैं।
भारत में भी जल्द आएगा 4 दिन वर्किंग का नियम
भारत में भी मोदी सरकार 4 दिन वर्किंग का नियम लाना चाहती है लेकिन अभी तक राज्यों की तरफ से पूरे तरीके से सहमति नहीं मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया है। सरकार ने 4 दिन वर्किंग के लिए लेबर कानूनों के नियमों में भी बदलाव किया है।