FD Rates: भारत में आम लोगों के बीच एफडी कराने के लिए SBI बैंक पहली पसंद होता है। एसबीआई पर आम लोगों का भरोसा ज्यादा है क्योंकि ये देश का सबसे बड़ा बैंक है। अगर डेटा की बात करें तो सरकारी बैंकों में किए गए कुल फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश में SBI की हिस्सेदारी 36 फीसदी है। ज्यादातर लोगों का ये भी मानना है कि एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज भी मिलता है लेकिन ऐसा नहीं। अगर एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट की बात करे तो कई अन्य सरकारी बैंक हैं जो एसबीआई से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यहां उन सरकारी बैंको के नाम हैं जो एसबीआई से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा पब्लिक सेक्टर बैंकों में एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर करता है। यह तीन साल की एफडी पर 7.25% तक का ब्याज दे रहा है। एफडी में 1,00,000 रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगा। पब्लिक सेकटर बैंकों की कुल एफडी में बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी 10% है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तीन साल की एफडी पर 7% तक ब्याज दे रहा है। पीएनबी की एफडी में 1,00,000 रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.23 लाख रुपये हो जाएगा। सरकारी बैंकों में रखी गई कुल एफडी में पीएनबी की हिस्सेदारी 10 फीसदी है।
केनरा बैंक तीन साल की एफडी पर 6.8% तक की ब्याज दर प्रदान करता है। केनरा बैंक की एफडी में 100,000 रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.22 लाख रुपये हो जाएगा।
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) तीन साल की एफडी पर ब्याज दरों के मामले में पांचवें स्थान पर है। एसबीआई तीन साल की एफडी पर 6.75% का सालाना ब्याज दे रहा है। एसबीआई की एफडी में 1,00,000 रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.23 लाख रुपये हो जाएगा। एसबीआई ने हाल में एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ने फरवरी के बाद अब एफडी पर रेट्स बढ़ाए हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक तीन साल की एफडी पर 6.5% तक की ब्याज दर दे रहा है। तीन साल की एफडी में 1,00,000 रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।
यूको बैंक तीन साल की एफडी पर 6.3% तक की ब्याज दर दे रहा है। यूको बैंक की एफडी में 1,00,000 रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।