Get App

PF Withdrawal By UPI: अब यूपीआई से निकालें पीएफ का पैसा, अप्रैल 2026 से ईपीएफओ की नई सुविधा लाएगी तेज राहत

PF Withdrawal By UPI: अप्रैल 2026 से ईपीएफओ सदस्य यूपीआई से पीएफ का पैसा तुरंत निकाल सकेंगे।​ निकासी नियम सरल हो जाएंगे और बीमारी, शादी या घर जैसी जरूरतों में तेज राहत भी मिलेगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:08 PM
PF Withdrawal By UPI: अब यूपीआई से निकालें पीएफ का पैसा, अप्रैल 2026 से ईपीएफओ की नई सुविधा लाएगी तेज राहत

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। अप्रैल 2026 से करीब 8 करोड़ सदस्य अपने पीएफ खाते से सीधे यूपीआई के जरिए पैसे निकाल सकेंगे, जो तुरंत बैंक खाते में आ जाएंगे। यह बदलाव क्लेम प्रक्रिया को सरल बनाकर वित्तीय जरूरतों में त्वरित मदद देगा।

नई व्यवस्था कैसे बदलेगी नियम

सदस्य यूपीआई पिन से सुरक्षित निकासी करेंगे। खाते में न्यूनतम राशि फिक्स रहेगी, बाकी अमाउंट डायरेक्ट ट्रांसफर हो जाएगा। फिर डिजिटल पेमेंट, एटीएम या डेबिट कार्ड से इस्तेमाल संभव होगा। अभी क्लेम फाइल करने और 3 दिन इंतजार होता है, लेकिन यह सिस्टम इसे खत्म करेगा। ईपीएफओ के पास हर साल 5 करोड़ से ज्यादा दावे आते हैं, जिनमें ज्यादातर निकासी के होते हैं।

निकासी सीमा में बड़ी बढ़ोतरी

ऑटो-सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है। बीमारी, पढ़ाई, शादी या घर खरीद जैसी जरूरतों में 3 दिनों में पैसा मिलेगा। अक्टूबर 2025 में केंद्रीय बोर्ड ने 13 जटिल शर्तों को 3 कैटेगरी में बांटा: जरूरी जरूरतें (बीमारी, शिक्षा, विवाह), आवास और विशेष परिस्थितियां। अब 12 महीने सर्विस के बाद 100% पात्र राशि निकाल सकेंगे, लेकिन 25% न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी ताकि 8.25% ब्याज का फायदा मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें