सैलरीड क्लास के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाते से पैसे निकालने के नियमों में क्रांति ला दी है। अब लंबे फॉर्म भरने या 3-4 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और UPI से सेकंडों में फंड ट्रांसफर हो जाएगा। NPCI के साथ पार्टनरशिप से शुरू हो रही यह सुविधा पहले BHIM UPI से चलेगी, फिर Paytm, PhonePe, GPay जैसे ऐप्स शामिल होंगे। करोड़ों PF धारकों की जिंदगी आसान बनेगी, खासकर इमरजेंसी में यह सुविधा काम आएगी।
