PFRDA ने NPS सब्सक्राइबर्स के लिए ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया में किया बदलाव, जानिए डिटेल

सरकारी/कॉरपोरेट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) की ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 6:05 PM
PFRDA ने सर्कुलर जारी कर ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया में बदलाव की दी जानकारी

सरकारी/कॉरपोरेट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) की ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कुछ दिनों पहले जारी एक सर्कुलर के जरिए यह जानकारी दी।

PFRDA ने बताया, "NPS के मौजूदा सब्सक्राइबर्स जो अपने PRAN में अपना नामांकन बदलना चाहते हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए 'ई-नॉमिनेशन' का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स अपने सुविधानुसार नॉमिनेशन में बदलाव से जुड़े एप्लिकेशन को फिजिकल रूप से नोडल अधिकारियों, कॉरपोरेट या प्वाइंट ऑफ प्रजेंट (PoP) को जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं, जैसा भी मामला हो।"

सर्कुलर में आगे कहा गया है, "अगर ई-नॉमिनेशन का मामला सरकार/रजिस्टर्ड कॉरपोरेट से जुड़े सब्सक्राइबर्स का है तो, उस केस में ई-नॉमिनेशन के अनुरोध को संबंधित नोडल ऑफिस/रजिस्टर्ड कॉरपोरेट से मंजूर किए जाने की जरूरत होगी, उसके बाद ही सब्सक्राइबर्स के PRAN में नॉमिनेशन में बदलाव होगा। सब्सक्राइबर्स के ई-नॉमिनेशन रिक्वेस्ट्स की एक बड़ी संख्या लंबित है, जिसकी एक वजह संबधित नोडल ऑफिस/कॉरपोरेट की तरफ से अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाना है।"


यह भी पढ़ें- Sensex में 1564 अंक का उछाल, इन वजहों से स्टॉक मार्केट को लगे पंख

PFRDA ने आगे कहा, "अगर नोडल ऑफिस ने एप्लिकेशन रिक्वेस्ट आने के 30 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की तो CRA सिस्टम में नॉमिनेशन को ऑटोमेटिक मंजूरी दे दी जाएगी। नई संशोधित ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होगा।"

बता दें कि NPS की शुरुआत सरकार ने साल 2003 में की थी। ये सभी सरकारी कर्मचारियों जिन्होंने 1 जनवरी 2004 के बाद ज्वाइन किया, उन सभी के लिए अनिवार्य कर दिया। इसमें आर्म्ड फोर्सेज के कर्मचारी शामिल नहीं थे। ये सभी प्राइवेट और अंसगठित सेक्टर के लिए भी है लेकिन उनके लिए अनिवार्य नहीं है।

सरकार ला सकती है गारंटी वाला पेंशन प्रोग्राम

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट पेंशन सिस्टम (PFRDA) एक गारंटी वाले पेंशन प्रोग्राम (Pension Programme) को शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसे नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत 30 सितंबर से लॉन्च किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। PFRDA के चेयरपर्सन सुप्रतीम बंदोपध्याय ने बताया कि न्यूनतम गारंटी रिटर्न योजना पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि हम 30 सितंबर से इसे शुरू कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।