Credit Cards

October Long Weekend: अक्टूबर में मिलेंगे 3 लॉन्ग वीकेंड, फेस्टिव टाइम यहां कर सकते हैं एंजॉय

Long Weekend 2025 List: अक्टूबर का महीने शुरू होने वाला है। अक्टूबर महीने में दशहरा, दुर्गा पूजा, करवाचौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। अगर आप भी अक्टूबर में देश या विदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से बुकिंग करा लें

अपडेटेड Sep 30, 2025 पर 5:22 PM
Story continues below Advertisement
Long Weekend 2025 List अक्टूबर का महीने शुरू होने वाला है।

Long Weekend 2025 List: अक्टूबर का महीने शुरू होने वाला है। अक्टूबर महीने में दशहरा, दुर्गा पूजा, करवाचौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ जैसे कई त्योहार आने वाले हैं। अगर आप भी अक्टूबर में देश या विदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से बुकिंग करा लें। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले ये लिस्ट देख लें। आप ऑफिस या बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कराये बिना आराम से फेस्टिव टाइम में छुट्टियां एंजॉय कर पाएंगे।

अब साल 2025 खत्म होने में सिर्फ तीन महीने का समय बचा है। अगर आप 2025 में छुट्टियों का सही फायदा उठाना चाहते हैं, तो अक्टूबर और दिसंबर के लॉन्ग वीकेंड आपके लिए परफेक्ट टाइम हैं।

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड


पहला लॉन्ग वीकेंड

बुधवार, 1 अक्टूबर महानवमी

गुरुवार, 2 अक्टूबर दशहरा और महात्मा गांधी जयंती

शुक्रवार, 3 अक्टूबर छुट्टी लें

शनिवार, 4 अक्टूबर और रविवार, 5 अक्टूबर वीकेंड

आप इस वीकेंड में कहीं नजदीकी टूर पर जा सकते हैं या घर में परिवार के साथ त्योहार मना सकते हैं।

दूसरा लॉन्ग वीकेंड

शनिवार, 18 अक्टूबर

रविवार, 19 अक्टूबर

सोमवार, 20 अक्टूबर दिवाली

दिवाली के साथ ये वीकेंड लंबा होने वाला है। इसे खास बनाने के लिए आप घर की सजावट और मिठाइयों के साथ साथ कोई छोटा ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

तीसरा लॉन्ग वीकेंड

गुरुवार, 23 अक्टूबर भाई दूज

शुक्रवार, 24 अक्टूबर छुट्टी लें

शनिवार, 25 अक्टूबर और रविवार, 26 अक्टूबर वीकेंड

इस वीकेंड का फायदा उठाकर आप नेचर ट्रिप पर जा सकते हैं, जैसे

काजीरंगा और मानस नेशनल पार्क में जंगल सफारी

मुन्नार में चाय के बागानों की सैर और खुद चाय बनाना

अरकू घाटी की धुंध भरी वादियों में वॉक

हम्पी के प्राचीन खंडहरों की यात्रा

दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड

गुरुवार, 25 दिसंबर क्रिसमस

शुक्रवार, 26 दिसंबर छुट्टी लें

शनिवार, 27 दिसंबर और रविवार, 28 दिसंबर वीकेंड

दिसंबर का ये लॉन्ग वीकेंड साल खत्म होने से पहले मजेदार ट्रिप का मौका है। घूमने के लिए सुझाव

गोवा में धूप और बीच का मजा लें

वायनाड की पुकोड झील पर सुबह की शांति और नाव की सवारी

शिलांग में खिलते चेरी ब्लॉसम का दीदार

वर्कला में ताजा सीफूड का स्वाद

साल 2025 के ये लॉन्ग वीकेंड छोटे और बड़े दोनों ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं। छुट्टियों के हिसाब से प्लान बनाएं, ताकि ट्रिप यादगार और टेंशन फ्री हो। वीकेंड के साथ एक या दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी जोड़कर लंबा ट्रिप बना सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।