अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोनावायरस के नए ओमाइक्रोन वैरिएंट के खिलाफ एक बूस्टर शॉट बनायेगी।

अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोनावायरस के नए ओमाइक्रोन वैरिएंट के खिलाफ एक बूस्टर शॉट बनायेगी।
मॉडर्ना ने कहा कि बूस्टर शॉट बनाना उन तीन रणनीतियों में से एक है जिनके तहत कंपनी नए खतरे को दूर करने के लिए काम कर रही है। जिसमें इसके मौजूदा वैक्सीन की उच्च खुराक भी शामिल है।
मिंट की खबर के अनुसार मॉडर्ना के सीईओ Stephane Bancel ने कहा, "Omicron वेरिएंट वाला म्यूटेशन कई दिनों से चिताएं बढ़ा रहा हैऔर हम भी कई दिनों से इस वैरिएंट का सामना करने के लिए बनाई गई अपनी रणनीति पर बहुत जल्दी से आगे बढ़ रहे हैं।"
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में मिले Covid-19 के नए वेरिएंट से दुनिया भर में भय का माहौल बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि नया वेरिएंट 'बहुत तेजी से संक्रमित' होने वाला है। WHO ने इस वेरिएंट का नाम Omicorn तय किया है।
Omicorn के बारे में कहा जा रहा है कि यह डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में लोगों को यह डर सता रहा है कि दुनिया भर में एकबार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ने वाला है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।