सिर्फ 2 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 5% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

Deepak Fertiliser पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 990 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1150 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। GSK Pharma पर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह ने 2880 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 3000 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HUL पर प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी ने 2766 रुपये के लेवल पर 2850 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं जो कि पिछले तीन हफ्तों के विजेता भी हैं। इस हफ्ते Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह और प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 6.76% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 2.11% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 4.8% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Deepak Fertiliser


प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 990 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1150 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 940 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY GSK Pharma

कपिल शाह ने इस स्टॉक में 2880 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2830 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY HUL

प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 2766 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2700 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY BirlaSoft

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 579 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 675 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 530 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बाजार में रिकवरी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jyothy Lab

प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 544 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 585 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 524 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY PI Industries

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 4385 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4600 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 4125 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Syngene

प्रदीप होतचंदानी ने इसमें 836 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 870 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 817 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।