Get App

अगर आपको पुराने सिक्कों का शौक है तो घर बैठे बनिए लखपति

1993 का बना हुआ 1 रुपये का सिक्का और मां वैष्णो देवी की तस्वीर वाले 5, 10 रुपये के सिक्कों की बेहद डिमांड है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2020 पर 11:42 PM
अगर आपको पुराने सिक्कों का शौक है तो घर बैठे बनिए लखपति

क्या आपने कभी सोचा है कि 1 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये सिक्के आपको लखपति बना सकते हैं। जी हां बिल्कुल आपने सही सुना है। यहां हम किसी जादू की बात नहीं कर रहे हैं। यह एक सच्ची बात है कि अगर आपके पास 1 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के हैं। तो आप बिल्कुल घर बैठे लखपति बन सकते हैं। लेकिन शर्त ये है कि जिस तरह के हम सिक्के आपको बता रहे हैं, वैसे ही होने चाहिए। तो फिर अब देर किसी बात की, अपने खजाने में आप ढूंढना शुरू कर दीजिए ऐसे सिक्के। ताकि दिवाली के पहले आपके घर में इन सिक्कों के जरिए लक्ष्मी का आगमन हो सके।

5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के

अगर आपके पास माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के 5 और 10 के सिक्के हैं। जिसमें माता वैष्णो देवी की तस्वीर बनी हुई है। इन सिक्कों की बाजार में बहुत अधिक मांग है। जिसके पास भी हैं ऐसे सिक्के, उनसे लोग खरीदने के लिए लाखों रुपये देने के लिए तैयार हैं। इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। बता दें कि हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है। इसलिए इन सिक्कों की अधिक डिमांड है। आपके पास अगर ऐसे सिक्के हैं तो आप इन्हें ऑनलाइन ((online) बेच सकते हैं। ऑनलाइन बेचने के लिए आपको इंडियामार्ट की साइट पर विजिट करना होगा। बहुत से लोग वहां पर ऐसे सिक्के सर्च कर रहे हैं। आपको सिर्फ साइट में जाकर अपनी लॉगइन आईडी बनाकर सिक्कों फोटो अपलोड कर देनी है। बस आपका काम हो गया, आपके ग्राहकों की लाइन लग जाएगी। आप नीचे गए लिंक का सहारा ले सकते हैं।
https://dir.indiamart.com/impcat/old-coins.html

https://in.pinterest.com/080841052o/sell-old-coins/

http://www.indiancurrencies.com/  

1 रुपये का सिक्का 

5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के के बाद अब आते हैं 1 रुपये के सिक्के के बारे में। इस 1 रुपये के सिक्के की भी बड़ी डिमांड है। यह सिक्का भी आपको लखपति बना देगा। हम जिस 1 रुपये के सिक्के के बारे में बात कर रहे हैं, इसे 1913 में जारी किया गया था। समझ लीजिए कि अगर आपके खजाने में ये सिक्का निकल आया तो आप घर बैठे 25 लाख रुपये कमा लेंगे। यह सिक्का 100 साल से अधिक पुराना है। यह एक ऐसा सिकका है, जिसे सरकार ने जारी किया था। इस सिक्के को चांदी से बनाया गया था। अभी इस सिक्के को विक्टेरियन कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है। यह बहुत ही रेयर है। इस सिक्के को भी आपको इंडिया मार्ट साइट पर बेचना है। जैसे 5 रुपये,10 रुपये के सिक्के के बारे में बताया है, ठीक इसी तरह इसमें भी है। 

सिक्का देखने और पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - https://bit.ly/3odz4Nz 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें