Oyo Dubai Festive Offer: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी Oyo फेस्टिव ऑफर लेकर आया है। भारतीय टूरिस्ट जो फेस्टिवल में दुबई जानें का प्लान कर रहे हैं उन्हें Oyo 60 फीसदी का डिस्काउंट देगा। ओयो ने कहा कि उसके पास दुबई में ओयो स्मार्ट और ओयो होम्स सहित 130 से अधिक एसेट्स का नेटवर्क है, जो मरीना, बिजनेस बे, जाबेल अली, स्पोर्ट्स सिटी और डिस्कवरी गार्डन जैसे प्रमुख एरिया में हैं।
भारतीय टूरिस्ट दुबई भर में ओयो प्रॉपर्टी में अपने ठहरने की बुकिंग कर सकते हैं। उनके लिए त्योहारी छूट (Festive Offer) का ऑफर 11-31 अक्टूबर 2023 तक उपलब्ध है। ट्रैवलर अपने लिए 31 दिसंबर 2023 तक दुबई में ओयो प्रॉपर्टी में ठहरने के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
भारतीय पर्यटक ओयो ऐप पर लॉग इन करके शहर का चुनाव करना होगा और प्रॉपर्टी पर छूट का फायदा उठाना होगा। यह योजना जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और चंडीगढ़ जैसे उभरते महानगरों सहित भारत से अधिक ट्रैवलर्स को आकर्षित करने के लिए लाई गई है।
दुबई अपने विश्व स्तरीय अट्रैक्शन जैसे बुर्ज खलीफा, लग्जरी शॉपिंग और बीच के लिए फेमस है। इसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह और दुनिया का सबसे बड़ा मॉल दुबई मॉल है। दुबई खाने के शौकिन लोगों के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत विदेशी यात्रियों के लिए टॉप डेस्टिनेशन की गिनती में शामिल है। अनुमान के मुताबिक साल 2023 की पहली तिमाही में लगभग 46 लाख इंटरनेशनल ट्रैवलर दुबई आए हैं। जबकि, 2022 में इसी पीरियड में लगभग 39 लाख पर्यटक दुबई आए थे।
ओयो मिडिल ईस्ट के प्रमुख करण अशोक ने कहा कि वह इस त्योहारी सीजन में भारत से अपने मेहमानों की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। दुबई के लिए ओयो की त्योहारी सीजन छूट योजना सिर्फ सीमित समय के लिए है। ट्रैवलर्स को इस मौके का फायदा उठाने के लिए जल्द से जल्द बुकिंग करनी होगी।