भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर क्रेडिट मार्केटप्लेस Paisabazaar ने देश के छठे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक YES BANK के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने मिलकर अपग्रेडेड YES BANK Paisabazaar PaisaSave Credit Card लॉन्च करने की घोषणा की है। पैसाबाजार के मुताबिक, यह कार्ड अपनी कैटेगरी में डाइनिंग और ट्रैवल खर्चों पर सबसे ज्यादा कैशबैक देने वाले क्रेडिट कार्ड्स में शामिल है।
डाइनिंग और ट्रैवल खर्चों पर 6 प्रतिशत तक कैशबैक
अपग्रेडेड PaisaSave क्रेडिट कार्ड डाइनिंग और ट्रैवल कैटेगरी में किए गए खर्चों पर 6 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर करता है। पैसाबाजार का कहना है कि यह कार्ड खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिनकी लाइफस्टाइल में खाने और ट्रैवल का खर्च अहम भूमिका निभाता है। यह क्रेडिट कार्ड बिना किसी जॉइनिंग फीस के उपलब्ध कराया जा रहा है।
हर महीने ₹3,000 तक कैशबैक कमाने का मौका
Paisabazaar के मुताबिक, ग्राहक डाइनिंग और ट्रैवल कैटेगरी में एक्सेलरेटेड बेनिफिट्स के जरिए हर महीने अधिकतम ₹3,000 तक कैशबैक कमा सकते हैं। तय लिमिट पूरी होने के बाद भी इन कैटेगरी में किए गए सभी खर्चों पर 1 प्रतिशत कैशबैक मिलता रहेगा।
इसके अलावा, अन्य सभी ऑनलाइन, ऑफलाइन और UPI ट्रांजैक्शन्स पर भी अनलिमिटेड 1 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।
UPI पेमेंट और फ्यूल सरचार्ज पर भी राहत
यूजर्स इस कार्ड का वर्चुअल RuPay वर्जन तुरंत एक्टिवेट कर सकते हैं। इससे वे UPI के जरिए क्रेडिट कार्ड से रोजमर्रा के भुगतान आसानी से कर पाएंगे। इसके साथ ही कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज में 1 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। इसके चलते यह कार्ड रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी उपयोगी बनता है।
फीस स्ट्रक्चर और वेवर की शर्तें
YES BANK Paisabazaar PaisaSave क्रेडिट कार्ड पर कोई जॉइनिंग फीस नहीं ली जा रही है। दूसरे साल से लागू होने वाली ₹499 की सालाना फीस, पिछले साल में ₹1.2 लाख का खर्च पूरा करने पर माफ कर दी जाएगी।
YES BANK में क्रेडिट कार्ड्स और मर्चेंट एक्वायरिंग के कंट्री हेड अनिल सिंह का कहना है डाइनिंग और ट्रैवल पर खर्च बढ़ने के साथ क्रेडिट कार्ड यूजर्स ऐसे रिवॉर्ड्स चाहते हैं, जो उनके खर्च को ज्यादा फायदेमंद बना सकें।
उन्होंने कहा कि Paisabazaar के साथ मिलकर लॉन्च किया गया नया PaisaSave क्रेडिट कार्ड इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका मकसद अलग-अलग यूजर्स के रोजमर्रा के फाइनेंशियल अनुभव को बेहतर बनाना है।
Paisabazaar का डिजिटल फोकस
Paisabazaar की CEO संतोष अग्रवाल ने कहा कि YES BANK के साथ उनकी को क्रिएटेड रणनीति का फोकस हमेशा डिजिटल फर्स्ट और हाई इम्पैक्ट प्रोडक्ट्स पर रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों से हुई बातचीत से यह साफ हुआ है कि कैशबैक आज भी क्रेडिट कार्ड्स में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फायदों में से एक है। नए PaisaSave क्रेडिट कार्ड के जरिए कंपनी का लक्ष्य ऐसे कंज्यूमर्स को बेहतर ऑफर देना है, जिनके लिए ट्रैवल और डाइनिंग सिर्फ खर्च नहीं बल्कि उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है।
किन ब्रांड्स पर मिलेगा ज्यादा फायदा
यह क्रेडिट कार्ड Zomato, Swiggy, EazyDiner, MakeMyTrip, Goibibo, Airbnb, Taj, Marriott और Radisson जैसे बड़े ब्रांड्स पर डाइनिंग और ट्रैवल खर्चों पर एक्सेलरेटेड कैशबैक ऑफर करता है। इससे यूजर्स को प्रीमियम अनुभव के साथ बेहतर बचत का मौका मिलता है।