PAN-Aadhaar Link : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके लिए 30 जून 2023 को लास्ट डेट तय किया गया था। सरकार ने कहा है कि इस तारीख तक जिन लोगों ने लिंक नहीं कराया है उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। दोनों कार्डों को लिंक करने के दौरान कई लोगों ने शुल्क के भुगतान के बाद चालान डाउनलोड करने में कठिनाई होने की शिकायत की थी। हालांकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट करते हुए इस मामले पर सफाई दी।
