PAN–Aadhaar Link Last Date: नया साल 2026 शुरू होते ही बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या PAN और Aadhaar को लिंक करने की आखिरी तारीख फिर से बढ़ा दी गई है? ऐसा सोचना गलत भी नहीं है, क्योंकि पहले सरकार कई बार इस डेडलाइन को आगे बढ़ा चुकी है। लेकिन अभी की स्थिति साफ है। सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 31 दिसंबर 2025 के बाद कोई नई राहत या एक्सटेंशन का ऐलान नहीं किया गया है। यानी अगर आपने तय तारीख तक PAN–Aadhaar लिंक नहीं किया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN इनऑपरेटिव माना जा सकता है।
