PAN-Aadhar Linking: पैन और आधार नंबर को लिंक कराने का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, कई व्यक्तियों को इस प्रोसेस में परेशानी आ रही है। इनकम टैक्स विभाग ने एक ट्वीट में पैन-आधार लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान जनसांख्यिकीय (demographic mismatches) जानकारी मेल नहीं खाने की संभावना को स्वीकार करते हुए इस मुद्दे को लेकर जानकारी दी है। पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 जून 2023 को समाप्त होने वाली है।
