Get App

अब बच्चों के हाथ में UPI! बिना बैंक अकाउंट के Teenagers करेंगे पेमेंट, Parents का रहेगा पूरा कंट्रोल

अब टीनएजर्स को छोटी-छोटी खरीदारी के लिए बार-बार मम्मी-पापा से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Paytm ने Pocket Money नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए बच्चे बिना अपने बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 18, 2026 पर 2:28 PM
अब बच्चों के हाथ में UPI! बिना बैंक अकाउंट के Teenagers करेंगे पेमेंट, Parents का रहेगा पूरा कंट्रोल
अब टीनएजर्स को छोटी-छोटी खरीदारी के लिए बार-बार मम्मी-पापा से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब टीनएजर्स को छोटी-छोटी खरीदारी के लिए बार-बार मम्मी-पापा से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Paytm ने Pocket Money नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए बच्चे बिना अपने बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। खास बात यह है कि खर्च की पूरी निगरानी माता-पिता के हाथ में रहेगी, यानी बच्चों को डिजिटल फ्रीडम भी मिलेगी और सेफ्टी भी।

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में अब टीनएजर्स भी आसानी से कदम रख सकेंगे। पेटीएम ने पॉकेट मनी नाम से नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए टीनएजर्स बिना अपने बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। यह सुविधा NPCI के UPI Circle सिस्टम पर आधारित है। इससे बच्चों को सीमित पॉकेट मनी मिलेगी लेकिन कंट्रोल पेरेंट्स के हाथों में होगा।

इस फीचर की मदद से टीनएजर्स अपने मोबाइल में पेटीएम ऐप के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पेमेंट कर सकते हैं। खास बात यह है कि हर बार माता-पिता से OTP या पैसे ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं होगी। एक बार सेटअप पूरा होने के बाद बच्चे सीधे पेमेंट कर पाएंगे।

हालांकि, खर्च पर पूरा नियंत्रण परिवार के पास रहेगा। माता-पिता मंथली खर्च लिमिट तय कर सकते हैं। हर ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकेगा, जबकि पूरे महीने में कुल UPI खर्च 15,000 रुपये तक सीमित रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें