Paytm Payments Bank के ग्राहक 15 मार्च के बाद नहीं कर सकेंगे ये काम, चेक करें पूरी लिस्ट

Paytm Payments Bank Service Deadline: क्या आपका भी अकाउंट पेटीएम पेमेंट बैंक में है? आपके लिए जानना जरूरी है कि 15 मार्च के बाद आप पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ी कौनसी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। और कौनसी सर्विस मिलनी बंद हो जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
Paytm Payments Bank Service Deadline: क्या आपका भी अकाउंट पेटीएम पेमेंट बैंक में है?

Paytm Payments Bank Service Deadline: क्या आपका भी अकाउंट पेटीएम पेमेंट बैंक में है? आपके लिए जानना जरूरी है कि 15 मार्च के बाद आप पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ी कौनसी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। और कौनसी सर्विस मिलनी बंद हो जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है और 15 मार्च की समय सीमा तय की है। इस तारीख के बाद केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को खातों में नई जमा स्वीकार करना बंद करने और सही व्यवस्था करने की सलाह दी है। यहां उन सभी सर्विस की लिस्ट दी गई है जिसमें आरबीआई की समय सीमा के बाद पेटीएम पर काम करेंगी और जो सर्विस काम नहीं करेंगी।

ये सर्विस 15 मार्च 2024 के बाद भी काम करती रहेंगी..

1. पैसे निकालना: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के यूजर्स अपने खाते या वॉलेट से मौजूदा पैसा निकाल सकेंगे।


2. रिफंड और कैशबैक: पार्टनर बैंकों से रिफंड, कैशबैक और स्वीप-इन के साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से ब्याज लेना संभव है। जब तक बैलेंस पैसा उपलब्ध है, तब तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते से निकासी या डेबिट कर सकते हैं। (जैसे एनएसीएच आदेश) निष्पादित करना।

3. मर्चेंट पेमेंट: पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट का इस्तेमाल कर मर्चेंट को पेमेंट किया जा सकता है।

4. पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट बंद करना: यूजर्सओं के पास वॉलेट बंद करने और बैलेंस पैसा दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का ऑप्शन है।

5. फास्टैग उपलब्ध होंगे, लेकिन बैलेंस तक ही उपलब्ध रहेगा। यूजर्स को अधिक पैसा जोड़ने का विकल्प नहीं मिलेगा।

6. UPI का उपयोग करके पैसे निकालना: यूजर्स के पास UPI या IMPS का उपयोग करके अपने पेटीएम बैंक खाते से पैसे निकालने का विकल्प भी होगा।

7. मंथली OTT प्लेटफॉर्म पेमेंट मौजूदा शेष पैसे का उपयोग करके किया जा सकता है। हालांकि 15 मार्च के बाद इसे किसी अन्य बैंक खाते के माध्यम से करना होगा।

8. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सर्विस को काम करने के लिए, यूजर्स को सैलरी क्रेडिट, EMI पेमेंट और अन्य फास्टैग बैलैंस को रिचार्ज करने जैसी चीजों की सर्विस के लिए एक और बैंक खाता जोड़ना होगा या अपने बैंक खाते को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से दूसरे बैंक खाते में बदलना होगा।

ये सर्विस 15 मार्च 2024 के बाद काम नहीं करेंगी

1. अकाउंट, फास्टैग या वॉलेट के लिए टॉप-अप उपलब्ध नहीं होगा।

2. यूजर्स अन्य यूजर्स से पेटीएम बैंक खाते में पैसा नहीं ले सकेंगे।

3. सैलरी या अन्य डायरेक्ट ट्रांसफर उपलब्ध नहीं होंगे।

4. पेटीएम की जारी फास्टैग बैलेंस को दूसरे फास्टैग में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

5. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे।

SBI और BoB बैंक दे रहे हैं ग्रीन FD, चेक करें कहां पैसा निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।