ये हैं इंडिया के यंगेस्ट बिलेनियर, सिर्फ 27 साल की उम्र में पर्ल कपूर की नेटवर्थ है 9,129 करोड़ रुपये, ये है कारोबार

भारतीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलने से कई कारोबारी नई ऊंचाईयों पर पहुंच चुके हैं। कई युवा कारोबारी कम उम्र में ही कारोबारी सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। एक ऐसा ही नाम उभरकर आया है पर्ल कपूर का.. उन्होंने सिर्फ 27 साल की उम्र में कारोबार की गलियों में अपना नाम दर्ज कर दिया है

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 11:44 AM
जायबर 365 (Zyber) के फाउंडर पर्ल कपूर ने अपना नाम इंडिया के यंगेस्ट बिलेनियर में नाम लिखवा लिया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलने से कई कारोबारी नई ऊंचाईयों पर पहुंच चुके हैं। कई युवा कारोबारी कम उम्र में ही कारोबारी सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। एक ऐसा ही नाम उभरकर आया है पर्ल कपूर का.. उन्होंने सिर्फ 27 साल की उम्र में कारोबार की गलियों में अपना नाम दर्ज कर दिया है। Web3 के स्टार्टअप जायबर 365 (Zyber) के फाउंडर पर्ल कपूर ने अपना नाम इंडिया के यंगेस्ट बिलेनियर (Youngest Billionaire of India) में नाम लिखवा लिया है। पर्ल कपूरी की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है।

पर्ल कपूर की एजुकेशन

पर्ल कपूर ने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से ग्रेजुएशन किया है। उनके पास MSC इन्वेस्टेमेंट बैंकिंग (CFA Pathway) की डिग्री है। उनकी कारोबारी जर्नी की शुरुआत साल 2023 में हुई। वह Zyber 365 Technologies Ltd (UK) में 90 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए।


यात्रा

पर्ल कपूर की जीत उनके कारोबार जायबर 365 की तेजी से बढ़ते कारोबार के कारण हुई। मई 2023 में शुरू हुआ Zyber 365 ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और साइबरसिक्योर AI इकोसिस्टम में एक्सपर्ट वाली भारतीय फर्म है, जो कि यूके बेस है। लेकिन यह भारत को अपने प्राइमरी ऑपरेशन सेंटर के तौर पर आगे बढ़ाने को लेकर गंभीर है। गुजरात के अहमदाबाद से ऑपरेट करते हुए लंदन में हेड ऑफिस वाली कंपनी ने भारत और एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली यूनिकॉर्न के रूप में जगह बनाई है। इसका वैल्युएशन $1.2 बिलियन (लगभग 9,840 करोड़ रुपये) है।

पर्ल कपूर नेट वर्थ

कपूर के पास $1.1 बिलियन (लगभग 9,129 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति है, जो कंपनी में 90% की हिस्सेदारी रखती है।

SIP में बढ़ रहा निवेशकों का क्रेज, डीमैट खाते की संख्या भी बढ़ी, चेक करें आंकड़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।