7 तरीकों से पेंशनर्स जमा कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट, 30 नवंबर तक करना है ये काम

Life Certificate: पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे। सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पेंशन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 7:58 PM
पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे।

Life Certificate: पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है ताकि उन्हें समय पर अपनी पेंशन मिलती रहे। सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पेंशन मिलने में दिक्कतें हो सकती हैं। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है। आपको बता दें कि पेंशन लेने वाले सीनियर सिटीजन कुल सात तरीकों से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे तरीके..

जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Praman App)

उमंग मोबाइल ऐप

वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस के बायोमेट्रिक डिवाइस


बैंक ब्रांच में जाकर फिजिकली लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना

डोरस्टेप बैंकिंग (DSB) एजेंट

फेस ऑथेंटिकेशन

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

पेंशनर्स के लिए सरकार का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र योजना का उद्देश्य यही है कि पेंशनर्स को फिजिकली बैंक में जाकर लाइफ सर्टिफिकेज न देना पड़ें। वह घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सके। कई बार पेंशनर्स के लिए ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना मुश्किल हो जाता है। आप अपने आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

क्या होता है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?

पेंशनर्स के लिए बायोमेट्रिक्स-इनेबल डिजिटल सर्विस को जीवन प्रमाण कहा जाता है। केंद्र, राज्य या किसी अन्य सरकारी एजेंसी के पेंशनर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या यह जीवन भर के लिए वैलिड होता है?

लाइफ सर्टिफिकेट एक साल के लिए वैलिड होता है। अगले साल आपको फिर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट का मलतब होता है कि आप जीवित हैं।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा करें

एक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र अलग-अलग तरीकों से जमा कर सकता है। पेंशनर्स के पास डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तक पहुंच है, जो बायोमेट्रिक वाली एक डिजिटल सर्विस है। इसके अलावा अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

Vedanta Q2 Results : सितंबर तिमाही में 915 करोड़ का घाटा, लेकिन रेवेन्यू में उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।