Get App

Personal Loan EMI: ₹5 लाख के लोन पर कितना ब्याज देना पड़ेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Personal Loan EMI Calculator: ₹5 लाख का पर्सनल लोन लेने पर हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी और कुल कितना ब्याज देना पड़ेगा? 12% सालाना ब्याज दर पर 2, 3, 4 और 5 साल की अवधि का पूरा कैलकुलेशन समझिए। जानिए कम EMI के लिए लंबी अवधि चुनना कितना महंगा पड़ सकता है और जल्दी लोन चुकाने पर कितनी बचत होगी।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 3:49 PM
Personal Loan EMI: ₹5 लाख के लोन पर कितना ब्याज देना पड़ेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
अगर 5 लाख रुपये का लोन 2 साल के लिए लिया जाता है, तो EMI करीब 23,537 रुपये होगी।

Personal Loan EMI: पर्सनल लोन लेना अब काफी आसान है। जरूरत पड़ी और कुछ घंटों में पैसा खाते में आ गया। लेकिन असली हिसाब EMI शुरू होने के बाद समझ आता है। चूंकि पर्सनल लोन में कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती, तो इसमें ब्याज दर अधिक होती है। इसलिए कम रकम के लोन पर भी लंबी अवधि में अच्छा खासा ब्याज देना पड़ सकता है।

इसे 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन से समझते हैं। इसमें ब्याज दर 12% सालाना मान लेते हैं। वैसे ये आपके सिबिल स्कोर और कमाई के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकती है। अब देखते हैं कि यही लोन 2 साल, 3 साल, 4 साल और 5 साल में चुकाने पर कितना ब्याज देना पड़ेगा।

2 साल में लोन खत्म किया तो

अगर 5 लाख रुपये का लोन 2 साल के लिए लिया जाता है, तो EMI करीब 23,537 रुपये होगी। 24 महीने तक यह EMI चुकाने पर बैंक को कुल करीब 5.65 लाख रुपये देने होंगे। इसमें करीब 64,882 रुपये ब्याज होगा। यानी कम अवधि रखने पर EMI जरूर बड़ी होगी, लेकिन ब्याज का बोझ काफी कम रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें