Get App

दो साल में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत होगी एक बराबर: नितिन गडकरी

नितिन गडकरी आगे कहा कि सरकार ईवी चार्जिंग फैसिलिटी का विस्तार करने के लिए काम कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2021 पर 4:01 PM
दो साल में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत होगी एक बराबर: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (FILE)

भले ही केंद्र और राज्य सरकारें कार लेने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि भारत में EV मार्केट का देश की पूरी मोटर व्हीकल इंडस्ट्री का एक बहुत छोटा हिस्सा। इसका एक अहम कारण इलेक्ट्रिक कारों की ऊंची कीमत है। अब, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत चीजों को बदलने और इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत को पेट्रोल और डीजल वाहनों के समान स्तर तक कम करने से केवल एक EV क्रांति दूर है।

गडकरी ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स और FY21 AGM के सालाना सेशन को संबोधित किया, जिसे डिजिटल रूप से होस्ट किया गया था। उन्होंने कहा, "दो साल के भीतर, EV की लागत उस स्तर तक आ जाएगी, जो उनके पेट्रोल वेरिएंट के बराबर होगी।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार ईवी चार्जिंग फैसिलिटी का विस्तार करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, 'हम 2023 तक अहम हाईवे पर 600 EV चार्जिंग पॉइंट बना रहे हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि चार्जिंग स्टेशन सोलर या विंड इलक्ट्रिसिटी जैसे न से चलेंगे।'

गडकरी ने कहा कि "EVs की लागत ज्यादा है, क्योंकि उनकी संख्या कम है।" उन्होंने कहा कि भारत ईवी क्रांति की उम्मीद कर रहा है, जिसमें 250 स्टार्टअप बिजनेस लागत प्रभावी EV टेक्नोलॉजी क्रिएशन में लगे हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें