ऐसा लगता है कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को एक बार फिर से सफर में ब्रेक दबाना पड़ा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ने पहले ही ऑनलाइन बुकिंग की तारीख 1 नवंबर से बढ़ाकर 16 दिसंबर को करने का ऐलान कर चुका है। हालांकि अब जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक Ola S1 और Ola S1 Pro स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
कंपनी की तरफ से संभावित ग्राहकों को भेजे आधिकारिक ईमेल के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक अपवे स्कूटर्स की बुकिंग अब जनवरी 2022 के दूसरे पखवाड़े में खोल सकती है। इससे पहले ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी में देरी हो चुकी है। कंपनी ने बताया कि फिलहाल उसका फोकस मौजूद ग्राहकों को ई-स्कूटर की डिलीवरी करना और देश भर के करीब 1,000 शहरों और कस्बों में टेस्ट राइड कराने पर है।
हालांकि विभिन्न जगहों पर टेस्ट राइड आयोजित करना और ऑनलाइन परचेज विंडों को खोलने में क्या संबंध है, इसे लेकर ओला ने कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि ऐसा माना जा सकता है चिप की किल्लत एक समस्या हो सकती है, जिससे इस समय पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री जूझ रही है। हालांकि यह जरूर एक असमान्य सी बात है कि ओला ने इस बार अपने परचेज विंडों की अगली तारीख को लेकर कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई है।
इसकी जगह उसने एक मोटा-मोटी तारीख बताई है कि ऑनलाइन बुकिंग को जनवरी 2022 में खोला जा सकता है। ओला ने मनीकंट्रोल से इस बात की पुष्टि किया है कि उसने ग्राहकों को बुकिंग विंडों में देरी की जानकारी को लेकर ईमेल भेजा है। कंपनी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि नए बैच वाले ग्राहकों को बुकिंग कराने के बाद स्कूटर की डिलीवरी के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।
यह पूछे जाने पर कि क्या चिप की कमी के चलते कंपनी को यह फैसला लेना, ओला के प्रवक्ता ने बताया कि चिप की कमी ने स्कूटर के पहले बैच की डिलीवरी में देरी की है, जिससे बाकी सभी बैच में भी थोड़ी देर हो गई है। बतात दें कि ओला ने सितंबर के मध्य में सिर्फ दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे।