Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज महीने के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम जनता उम्मीद कर रही थी कि कंपनियां LPG गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के रेट कम करेंगी लेकिन सभी शहरों में ऐसा नहीं हुआ। इसके उलट यूपी के शहरों में आज दाम बढ़ गए हैं। देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में दाम स्थिर हैं। पिछली बार दाम मोदी सरकार ने मई में कम किये थे।
महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
दिल्ली के करीब नोएडा में पेट्रोल का 17 पैसे बढ़कर 96.576 रुपये और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये प्रति लीटर रेट हो गया है। लखनऊ मे पेट्रोल 1 पैसा महंगा हो गया है। ये 96.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। डीजल 1 पैसा चढ़कर 89.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। गुड़गांव में 29 पैसा महंगा होकर 97.18 रुपये प्रति लीटर पर पेट्रोल बिक रहा है। डीजल 29 पैसा चढ़कर 90.05 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 14 पैसा गिरकर 107.24 रुपये और डीजल 12 पैसा गिरकर 94.04 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
मेट्रो शहरों में ये रहा रेट
केंद्र सरकार ने आखिरी बार मई में पेट्रोल और डीजल पर ड्यूटी कम की थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर बढ़कर 85.43 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 2 डॉलर से ज्यादा बढ़कर 80.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।