Get App

पेट्रोल के बाद इन शहरों में डीजल के दाम पहुंचे 100 रुपये के पार, जानें लिस्ट

पेट्रोल के बाद अब डीजल की कीमतें कई शहरों में 100 रुपये के पार पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2021 पर 4:32 PM
पेट्रोल के बाद इन शहरों में डीजल के दाम पहुंचे 100 रुपये के पार, जानें लिस्ट

पेट्रोल के बाद अब डीजल की कीमतें कई शहरों में 100 रुपये के पार पहुंच गई है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) के आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल के बाद अब जयपुर में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। दामों में इजाफा होने के बाद जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार को क्रमश: 109.40 रुपये और 100.10 पहुंच गई हैं।

डीजल के दाम पहुंचे 100 रुपये के पार

RPDA के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा कि ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोल के बाद डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है। राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में कीमतें जयपुर की तुलना में काफी अधिक हैं और डीलरों इससे परेशान हो रहे हैं।

बीते 3 दिनों बढ़े दाम

बीते लगातार तीन दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। आज, 4 अक्टूबर को महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कोरोना से मौत पर हर पीड़ित परिवार को मिलेगा 50,000 का मुआवजा, 30 दिनों के भीतर होगा भुगतान


अब इस रेट बिक रहा है पेट्रोल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें